Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तुर्की में आज भी लोकप्रिय हैं शोमैन राजकपूर, देखें, ‘आवारा हूं’ गाने पर शादी का डांस

raj kapoor

raj kapoor

नई दिल्ली| हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राजकपूर की लोकप्रियता भारत से बाहर भी कई देशों में रही है। राजकपूर की रूस में लोकप्रियता के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन वह तुर्की जैसे देश में भी काफी लोकप्रिय थे। राजकपूर के 96वीं जयंती के मौके पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने तुर्की की एक शादी का वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियों में राजकपूर का गाना ‘आवारा हूं’ का म्यूजिक बज रहा है और लोग उस पर खूब डांस कर रहे हैं। इस गाने को मुकेश ने गाया था, जबकि संगीतकार शंकर जयकिशन ने संगीत दिया था। यह वीडियो शेयर करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने राजकपूर को श्रद्धांजलि भी दी है। शत्रुघ्न ने लिखा, ‘राजकपूर की फैमिली, फॉलोअर्स, शुभचिंतकों, फैन्स और सपोर्ट्स को ढेर सारा प्यार। लॉन्ग लिव राजकपूर।’

रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने शेयर किया कोरियोग्राफर का वीडियो

यही नहीं राजकपूर को याद करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, ‘मैं राजकपूर का दीवाना था, दीवाना हूं और दीवाना रहूंगा। संगीत और फिल्मों के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रहेगा। इसके लिए उनका धन्यवाद।’ इस मौके पर राजकपूर की पोती करीना कपूर ने भी उन्हें याद किया है। दादा की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी कृष्णा कपूर और करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही करीना कपूर ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, ‘आप जैसा कोई दूसरा नहीं होगा। हैप्पी बर्थडे दादाजी।’ करीना की बहन करिश्मा  कपूर ने भी दादा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है।

करिश्मा ने लिखा, ‘दादाजी से बहुत कुथ सीखा है। जन्मदिन पर आपको याद करती हूं।’ दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी शोमैन को याद करते हुए ट्वीट किया है। धर्म पाजी ने लिखा, ‘राज साहब, आज आपकी जयंती है। हम आपको मिस कर रहे हैं सर। आप हमेशा बेहद प्यार के साथ याद रखे जाएंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने राजकपूर के साथ फोटो भी शेयर की है, जिसमें दोनों अभिनेता गले मिलते दिख रहे हैं और एक-दूसरे को देखकर हंस रहे हैं।

Exit mobile version