Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाल जोड़े में राहुल शर्मा की दुल्हनिया बनी श्रद्धा आर्या, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या ने एक दिन पहले नौसेना अधिकारी राहुल शर्मा से शादी कर ली। ये शादी धूमधाम से हुई। हालांकि उनकी शादी में उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। श्रद्धा ने दिल्ली के एक होटल में राहुल के साथ सात फेरे लिए। शादी की दौरान की कई तस्वीरें सामने आई हैं। यहां हम आपको श्रद्धा आर्या-राहुल शर्मा का वेडिंग एल्बम दिखा रहे हैं।

श्रद्धा आर्या ने शादी के लिए लाल रंग का लहंगा-चोली चुना। इसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने इस आउटफिट के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लग रही थीं।

वहीं, श्रद्धा आर्या के पति राहुल शर्मा ने सफेद शेरवानी और लाल रंग की पगड़ी पहने हुए थे। वह घोड़ी पर बैठकर आए दुल्हन से शादी करने आए थे।

श्रद्धा आर्या ने शादी के स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की। इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रही थीं। उनके परिवार के लोग उनकी सिर के ऊपर चुन्नी पकड़े चल रहे थे।

श्रद्धा आर्या और राहुल शर्मा स्टेज पर एक-दूसरे के हाथ थामे नजर आए। दोनों की अरैंज मैरिज है, लेकिन तस्वीरें देखकर दोनों के प्यार को साफ देखा जा सकता है।

श्रद्धा आर्या और राहुल शर्मा स्टेज पर लगे सोफे पर बैठे फोटो के लिए पोज दे रहे थे, तभी श्रद्धा प्यार से पति के गाल खींचते हुए दिखाई दीं।

श्रद्धा आर्या और राहुल शर्मा ने कई कैंडिड पोज भी दिए। इन तस्वीरों में दोनों की बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिली।

सर्दियों में होती है ड्राई स्किन की समस्या, ना करें नज़रअंदाज

श्रद्धा आर्या की शादी का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनके पति राहुल शर्मा उन्हें गोद में उठाते हुए दिख रहे हैं। वह श्रद्धा को गोद में उठाकर चलते हुए दिख रहे हैं।

श्रद्धा आर्या ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दिल्ली में शादी की। शशांक व्यास, अंजुम फैख और अन्य टीवी इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों ने शादी में शिरकत की। बता दें कि राहुल शर्मा दिल्ली के ही रहने वाले हैं और भारतीय नौसेना में एक ऑफिसर हैं। वो नेवी में काम करते हैं। वे एक फैमिली फ्रेंड हैं जो सोशल मीडिया और शोबिज से दूर रहना पसंद करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह एक अरेंज मैरिज है जो प्यार में बदल गई।

Exit mobile version