Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

श्रद्धा कपूर का आज 34वां जन्मदिन, पिता शक्ति कपूर से मांगा ये खास गिफ्ट

Shraddha kapur

Shraddha kapur

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर  का आज जन्मदिन है। मालदीव में वो फैमली संग अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति कपूर से पूछा गया कि वो श्रद्धा को क्या गिफ्ट देंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, श्रद्धा चाहती है कि मैं स्मोकिंग छोड़ दूं।

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का आज जन्मदिन है। मालदीव में वो फैमली संग अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि मालदीव में श्रद्धा अपने कजन प्रियांक शर्मा की वेडिंग में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। श्रद्धा के 34वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें फैंस समेत कई सेलेब्रिटीज बर्थडे विश कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पिता से बर्थडे पर खास गिफ्ट मांगा है, जिसके बारे में खुद शक्ति ने जानकारी दी है। अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने ये खुलासा किया है।

खेसारी के इस गाने से पूर्व जज मार्कंडेय काटजू परेशान, कहा- ई जान के पीछे पड़ गवा है

एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति कपूर से पूछा गया कि वो श्रद्धा को क्या गिफ्ट देंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, श्रद्धा चाहती है कि मैं स्मोकिंग छोड़ दूं। इसका मतलब ये है कि शक्ति कपूर अपनी लाडली बेटी को सिगरेट छोड़ने का गिफ्ट देंगे। ऐसे में अब फैंस को श्रद्धा के बर्थडे सेलीब्रेशन की फोटोज का इंतजार रहेगा।

आपको बता दें कि फिलहाल श्रद्धा कपूर अपने कजन प्रियांक शर्मा की वेडिंग में शामिल होने के लिए मालदीव पहुंची हुई हैं। बता दें कि प्रियांक श्रद्धा की मौसी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोलाहापुरे के बेटे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस श्रद्धा ने एक सोशल मीडिया पर मालदीव की खूबसूरत लोकेशन से अपनी वीडियो भी शेयर की थी जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सनी लियोनी से भी ज़्यादा बोल्ड है ये, बिना कपड़ों के इस अंदाज में दिखे

बात करें अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के करियर की तो उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म में उनका रोल कोई ज्यादा खास नहीं था। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे हालांकि ‘तीन पत्ती’ के फ्लॉप हो जाने से श्रद्धा को कोई पहचान नहीं मिली। इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा से उन्हें खास पहचान मिली।

Exit mobile version