• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रद्धा हत्याकांड: जंगल से जबड़े का टुकड़ा बरामद

Writer D by Writer D
21/11/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Aftab Poonawala

Aftab Poonawala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दक्षिण जिले के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) में रविवार को बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आफताब की बताई जगह पर पुलिस को जंगल से जबड़े का टुकड़ा मिला है। साथ ही जबड़े की कुछ हड्डियां भी बरामद हुई हैं।

आफताब को लेकर दिल्ली पुलिस आज उसके छतरपुर के घर पर पहुंची थी। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद पुलिस को कुछ और अहम साक्ष्य मिले है। यहां से पुलिस ने दो काली थैली में साक्ष्य जुटाकर साथ ले गई है। पुलिस का अनुमान है कि जंगल से बरामद हड्डियां श्रद्धा के शरीर की ही हैं। यह हड्डियां सिर का टुकड़ा और जबड़े का हिस्सा लग रहा है।

पुलिस पूछताछ में आफताब ने श्रद्धा से नफरत करने की बात स्वीकारी है। आफताब ने बताया कि हत्या करने के पांच दिन बाद 23 मई को पूरे घर के एक-एक सामान की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान घर में मौजूद श्रद्धा के एक-एक सामान को ढूंढ कर उसे नष्ट करना चाहता था। बेड रूम में श्रद्धा की तीन बड़ी तस्वीरें लगी थीं, जिसमें उत्तराखंड के टूर की दो श्रद्धा की अकेले की फोटो थीं और एक उसके साथ की थी, जब 2020 में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर उन दोनों ने क्लिक कराई थी।

आगे आफताब ने बताया कि तीनों फोटो के फ्रेम को पहले तो उसने तोड़ा और फिर तीनों फोटो को रसोई में माचिस से आग लगाकर जला दिया। आफताब ने बताया कि वह श्रद्धा से जुड़े एक-एक साक्ष्य को मिटाना चाहता था। उसने 23 मई को घर में मौजूद श्रद्धा के सामान को एक बैग में भरा था, जिसमें कपड़े, जूते इत्यादि थे। ये बैग पुलिस ने घर से बरामद भी कर लिया है। वहीं आज पुलिस टीम क्राइम स्पॉट पर पहुंची है, जहां पुलिस ने दोबारा सीन रिक्रिएट कर यह पता लगाया कि आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कैसे किए।

साक्ष्य की तलाश में बीते शनिवार को लगातार छठे दिन पुलिस टीम ने महरौली के जंगलों की खाक छानी थी। साथ ही श्रद्धा के दोस्त गॉडविन और राहुल रॉय से पूछताछ की। पुलिस की एक टीम हरियाणा के गुरुग्राम भी गई थी। पुलिस ने अपने साथ मेटल डिटेक्टर भी लिया हुआ है। पुलिस को शक है कि आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए जिस हथियार का इस्तेमाल किया है, वह यहीं कहीं फेंका होगा।

Tags: delhi newsNational newsshraddha murder case
Previous Post

दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ की अवैध स्मैक जब्त

Next Post

गोकशी के मामले में फरार चल रहा आरोपित नासिर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

श्री गुरु नानक देव ने अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को किया जागरूक: मुख्यमंत्री

05/11/2025
Jan Suraj Party candidate from Munger joins BJP
Main Slider

वोटिंग से पहले जन सुराज में बगावत! BJP में शामिल हुआ मुंगेर का प्रत्याशी

05/11/2025
6 killed after being hit by Kalka Express
Main Slider

यूपी में बड़ा रेल हादसा! कालका एक्सप्रेस ने छीनी 6 ज़िंदगियां, कई घायल

05/11/2025
Savin Bansal
राजनीति

स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : डीएम

04/11/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर बन रहा है छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री

04/11/2025
Next Post
arrested

गोकशी के मामले में फरार चल रहा आरोपित नासिर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

प्रियंका ने की SP कार्यकर्ता से मुलाक़ात, जिला उपाध्यक्ष बोले- जबरन मिलने आई

17/07/2021
CM Yogi

नौनिहालों के प्रति निश्चिंत रहें अभिभावक, अब उनकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की : सीएम योगी

01/04/2025
Om Prakash Rajbhar

BJP डूबती नैया, हम नहीं होंगे इनके रथ पर सवार : राजभर

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version