Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में एडमिट

Shreyas Talpade

Shreyas Talpade

मशहूर बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade)  को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के Bellevue अस्पताल में एडमिट कराया गया। एक्टर की डॉक्टर्स ने एंजियोप्लास्टी की। उनकी ये सर्जरी सक्सेसफुल रही। जानते हैं अब कैसी है श्रेयस की तबीयत।

अस्पताल प्रशासन ने एक्टर की हेल्थ का अपडेट दिया था। उनके मुताबिक, गुरुवार शाम को श्रेयस (Shreyas Talpade)  अस्पताल में एडमिट हुई थे। 10 बजे के करीब उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। अब उनकी तबीयत में सुधार है। उनकी कंडीशन स्टेबल है। कुछ दिनों में वो डिस्चार्ज हो जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर मुंबई में फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग कर रहे थे। अक्षय कुमार ने इंस्टा पर फिल्म के सेट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें श्रेयस भी नजर आते हैं। अक्षय वीडियो में स्टंट कर रहे हैं। उनके पीछे सीढ़ियों पर श्रेयस खड़े हैं। वीडियो में एक्टर्स को मस्ती करते हुए देखा गया। मगर किसी को भनक नहीं थी कि अगले ही पल श्रेयस (Shreyas Talpade) के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद श्रेयस बेहोश होकर गिर गए थे। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित Bellevue में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।

एक बार फिर कांपी इस देश की धरती, लगे इतनी तीव्रता के झटके

इंडियो टुडे को सूत्रों ने बताया कि शूटिंग के वक्त एक्टर की तबीयत एकदम सही थी। वो सेट पर मस्ती भी कर रहे थे। अपना शॉट भी उन्होंने अच्छे से दिया। शूटिंग के बाद वो घर गए। उन्होंने पत्नी से बेचैन और अनईजी फील करने की शिकायत की। इसके बाद एक्टर बेहोश हो गए। पत्नी दीप्ति उन्हें तुरंत अस्पताल ले गईं। फैंस और सेलेब्स श्रेयस की स्पीडी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। उम्मीद है जल्द वो डिस्चार्ज होकर सही सलामत घर लौटें।

Exit mobile version