Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

श्री राम का है उत्तराखंड से अटूट नाता: सीएम धामी

Uttarakhand Government

CM Dhami

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रभु श्री राम (Shri Ram) का उत्तराखंड से अटूट नाता रहा है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रभु श्रीराम के पिता और रघुकुल तिलक दशरथ महाराज ने संतान प्राप्ति के लिए जिस सरयू नदी के किनारे अनुष्ठान किया था, उस सरयू नदी का उदगम स्थल बागेश्वर जिले में है। उन्होंने कहा कि लंका दहन के बाद जब वह अयोध्या लौटे और राजा रामचंद्र बने तब अहंकारी रावण वध को तारने के लिए उन्होंने देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर (Raghunath Mandir) में पितृ यज्ञ किया।

श्री धामी (CM Dhami)  ने यह बात शनिवार को हल्द्वानी में कही। वह एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे।

उन्होंने (CM Dhami)  कहा कि राम देश की आत्मा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अयोध्या में आजकल रामलीला का मंचन हो रहा है, वह देवभूमि के कलाकार कर रहे हैं। स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (CM Yogi Aditynath) स्वीकार कर चुके हैं की देश की सर्वश्रेष्ठ रामलीला उत्तराखंड की है।

सरकारी कर्मचारियों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 4 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने में भ्रष्टाचार रूपी रावण और नशा रूपी कुंभकर्ण का संहार करना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने के लिए खेल गतिविधियों को विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने (CM Dhami) आगे कहा कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखाई देती है। उत्तराखंडियों ने विदेशों में भी लोक संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखा हुआ है। अंत में उन्होंने प्रदेश वासियों से 22 जनवरी को रामलला के अयोध्या में विराजमान होने के सुअवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों में दीपोत्सव मनाने की आह्वान किया है।

Exit mobile version