• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खत्म हुआ 11 साल का वनवास, पुलिस थाने से रिहा हुए श्री राम

Writer D by Writer D
14/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Shri Ram

Shri Ram

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम (Shri Ram ) ने त्रेतायुग में 14 साल तक वनवास कर गुजारा था,लेकिन कलयुग में प्रभु को 11 साल पुलिस थाने में गुजारना पड़ा। दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के रूरा थाने का है। जहां भगवान राम (Shri Ram ),लक्ष्मण (Laxman) व मां जानकी (Maa Janaki) को 11 साल का वनवास झेलना पड़ा। चूंकि, मंदिर से चोरों ने चुरा ली थी यह तीनों मूर्तियां जिसके चलते बरामदगी के बाद माल खाने में मूर्तिया जमा थी।लेकिन मुकदमे का निस्तारण होने के बाद यह मूर्तियां शुक्रवार को मंदिर प्रशासन को दे दी गई।

दरअसल, ये मामला प्रभु राम (Shri Ram ) की नगरी अयोध्या से लगभग 300 किमी दूर जनपद कानपुर देहात के रूरा थाने का है।जहां पर प्रभु श्रीराम,माता जानकी और लक्ष्मण को 11 साल के बाद रिहाई दी गई है।थाने के मालखाने में भगवान की मूर्तियां पुलिस की कस्टडी में थी।

मूर्तियां वापस मंदिर आने पर लोगों ने जताई ख़ुशी

बता दें कि रूरा के कस्बा बाजार में बने मन्दिर से अष्टधातु की भगवान राम,लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी हो गई थीं। जिनको 11 साल बाद कोर्ट का आदेश पर थाने के मालखाने से मन्दिर समिति को वापस दी गई है।अभी तक मन्दिर में अन्य देवी देवताओं की पूजा हो रही थी, जबकि भगवांन राम का दरबार खाली था।जब मूर्तियां गांव में बने मन्दिर पर पहुंची तो लोगों ने खुशी जताई।

गौरतलब है कि, साल 1964 में रूरा कस्बा बाजार में रहने वाले परचून दुकानदार राजेश व राम बाबू के बाबा रघुनाथ प्रसाद ने ठाकुरद्वारा बनवाया था।जिसमें अष्टधातु की राम सीता व लक्ष्मण की मूर्ति के साथ अन्य देवी देवताओं की भी मूर्तिया स्थापित कराई गई थीं।जिसके बाद साल 2011 में चोरों ने मंदिर से अष्टधातु की भगवान राम लक्ष्मण और माता सीता की मूर्तियां चुरा ली थी।

साल 2011 में रूरा पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए और मूर्तियों को बरामद कर लिया था।लेकिन मुकदमा दर्ज था, इसलिए मूर्तिया थाने के मालखाने में जमा कर दी थीं।मामले का शुक्रवार को कोर्ट में निस्तारण हो गया तब जज ने प्रभु राम माता सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों को रिहा करने का आदेश दे दिया।तब रूरा थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार,हेड मुंशी राजकुमार ने मालखाने से मूर्तियों को निकालकर सर्वराकार को सौप दी।सर्वराकार राजेश व रामू गुप्ता का कहना है कि धार्मिक अनुष्ठान कराकर आचार्यों के द्वारा मूर्तिया दरबार में स्थापित कराई जाएंगी।मूर्तियां आने से हर कोई उत्साहित है।

Tags: kanpur newsShri ramup news
Previous Post

ब्रा खरीदने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Next Post

‘नीतीश जी, डेंगू हो जाए तो ‘बाबा’ के अस्पताल में इलाज कराएं’, गोरखपुर में भर्ती बिहार के मरीज ने दी नसीहत

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बैलेंस समाप्त होने पर रात और अवकाश में नहीं कटेगी बिजली: उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

10/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

आज के युग में संचार ही शक्ति है: केशव प्रसाद मौर्य

10/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

10/04/2026
Vrindavan Parikrama Marg
उत्तर प्रदेश

वृन्दावन परिक्रमा मार्ग का ‘मेगा मेकओवर’, 21.28 करोड़ रुपए से बदलने जा रही सूरत

10/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम ने किया कर्मकार कल्याण बोर्ड के विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण

10/04/2026
Next Post
Nitish Kumar

'नीतीश जी, डेंगू हो जाए तो 'बाबा' के अस्पताल में इलाज कराएं', गोरखपुर में भर्ती बिहार के मरीज ने दी नसीहत

यह भी पढ़ें

Jagan Mohan Reddy

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को पद से हटाया जाए

14/10/2020
Irfan Solanki

सपा विधायक इरफान सोलंकी को बड़ा झटका, इस मामले में सात साल की सजा

07/06/2024
A family troubled by land dispute attempted suicide

GST अफसरों की कस्टडी से लूटा ट्रक, सिपाहियों को पीटकर लुटेरे फरार

24/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version