Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुनिया का सबसे भव्यतम होगा अयोध्या में श्रीराम मंदिर : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर दुनिया में भव्यतम होगा।

उन्होने शुक्रवार को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अयोध्या के परिपेक्ष्य में आप सबने देखा होगा, यही हुआ। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह दुनिया का सबसे भव्यतम मंदिर होगा।

श्री योगी ने कहा कि दशहरा का पर्व सत्य और न्याय के साथ धर्म पथ पर चलते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के प्रतीक रावण पर विजय की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि धर्म, सिर्फ उपासना विधि नहीं है बल्कि यह कर्तव्यथ पर चलने की प्रेरणा है। प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें कर्तव्यपथ की तरफ अग्रसर होने को प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हम धर्म पथ पर धैर्य व बुद्धिमता से आगे बढ़ें तो बड़ी से बड़ी चुनौती या संकट में भी विजय संभव है। प्रभु श्रीराम के जीवन से हम सबको यही प्रेरणा मिलती है। भगवान विष्णु के मानव अवतार श्रीराम का जीवन हमें युगों युगों से हर परिस्थिति में धैर्य से चुनौती का मुकाबला करने की प्रेरणा देता रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हित में सरकार देगी जल्द निर्णय: सीएम पुष्कर

श्री योगी ने कहा कि पांच सौ वर्षों तक प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में गुलामी के जिन बादलों ने घेरकर भारत को बदनाम किया, एक-एक कर वे सभी छंटते गए हैं। लंबा संघर्ष, बड़ा आंदोलन हुआ। कोई ऐसा पथ नहीं था जिसका अनुसरण करते हुए रामभक्तों ने राम मंदिर के पुनर्निर्माण के अभियान को आगे न बढ़ाया हो। सत्य की जीत होती है क्योंकि न्याय सत्य के साथ रहता है। न्याय व सत्य को प्राप्त करने के लिए धर्म का मार्ग अनिवार्य है।

Exit mobile version