• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाखंडियों को भगवान श्री राम देंगे दंड: रामगोपाल

Writer D by Writer D
18/04/2024
in उत्तर प्रदेश, इटावा
0
Ram Gopal Yadav

Ram Gopal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रहार करते हुये कहा कि देश भर में अपने झूठ से पाखंड फैलाने वाले लोगों को भगवान श्री राम हर हाल में दंड देंगे।

प्रो. यादव (Ram Gopal Yadav) ने बुधवार को यहां अपने सैफई स्थित आवास पर कहा “ सारा देश यह है बात भली भांति जानता है कि पाखंड देश भर में कौन फैला रहा है और वास्तव में पाखंडी कौन है, यह बताने की कतई जरूरत नहीं है। बचपन से पढ़ाया जाता था कि झूठ बोलना पाप है, अब भाजपा वाले सिखा रहे है कि झूठ बोलना धर्म है।”

खुद को सात्विक बताते हुये प्रो यादव ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी की दिखावे के लिए पूजा नहीं की है और ना ही वे पूजा के नाम पर कोई दिखावा करते है। वो भगवान का नाम लेते है लेकिन पाखंडी नहीं है। पाखंडी लोग ये सब करते हैं, ऐसे लोगो को भगवान श्री राम दंड देंगे।

उन्होंने कहा कि रामनवमी हमेशा बड़े हर्षो उल्लास से मनाई जाती रही है। राम नवमी को कुछ लोगो ने पेटेंट कर लिया है। रामनवमी किसी की बपौती नही है। इस देश मे एक राममंदिर नही सैकड़ो हज़ारो राम मंदिर है। अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम अधूरा छोड़ा गया है। सारे शंकराचार्य इसके खिलाफ थे। ये ठीक नही है। ये इनके लिए घातक होगा।

यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में सभी 80 की 80 सीटें जीतने जा रही है । भाजपा यहां आसपास कही जीतते हुए नही दिख रही। इधर एक भी सीट भी जीतती नही दिख रही। भाजपा फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और एटा सबमें हार रही है।

मैनपुरी में बदलाव के भाजपा के दावे को खोखला बताते हुये उन्होने कहा कि उपमुख्यमंत्री तो पहले भी कमल खिला रहे थे मगर तब भी डिपंल यादव करीब तीन लाख वोटों से जीती थी। इस संसदीय चुनाव में डिपंल करीब चार लाख वोटो से जीतेंगी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर हमला करते हुए उन्होने कहा कि आने वाले समय में हम उनको ऐसा कर देंगे कि वह साइि‍कल में पंचर जोड़ने का काम करेंगे। उनको कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। मुख्‍यमंत्री अपने पास उनको नहीं बैठने देते, इसलिए चर्चा में बने रहने के लिए वह ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। जब भी केशव मौर्य चुनाव लड़ेंगे तो हम उनको जीतने नहीं देंगे। इसके लिए हमें चाहे जो करना पड़े।

Tags: Etawah newslok sabha elections 2024Ram Gopal Yadavup news
Previous Post

बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

Next Post

चोरों ने गेंहू पर हाथ किया साफ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi inaugurated 15 Seva Shakti Kendras
Main Slider

मिशन शक्ति अभियान नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण: सीएम योगी

07/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी पुलिस ने साढ़े आठ लाख वाहनों को किया चेक, 9 हजार से अधिक वाहनों से हटाई काली फिल्म

07/10/2025
CM Yogi
Main Slider

सफाई कर्मचारी के साथ अप्रिय घटना पर 35-40 लाख देने की करेंगे व्यवस्था: सीएम योगी

07/10/2025
azam khan
Main Slider

बड़प्पन है उनका एक बकरी-भैंस चोर से मिलने आ रहे… अखिलेश के आने से पहले आजम खां का तंज

07/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सरकार विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: एके शर्मा

07/10/2025
Next Post
wheat

चोरों ने गेंहू पर हाथ किया साफ

यह भी पढ़ें

केंद्र सरकार की सरकारी नौकरियों के लिए होगी एक ही परीक्षा

20/08/2020
Election

उप्र में थम गया अंतिम चरण का प्रचार, 7 मार्च को होगा 613 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

05/03/2022

बिजली चोरी पड़ेगी महंगी, 4अक्तूबर से चलेगा चेकिंग महाअभियान

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version