• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंदिर परिसर पहुंची रामलला की अचल मूर्ति, श्रीरामयंत्र की गर्भगृह में हुई स्थापना

Writer D by Writer D
17/01/2024
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, अयोध्या, धर्म
0
Shri Ram Yantra

Shri Ram Yantra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन रामलला (Ramlala) की चांदी की मूर्ति को राममंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया है। पहले रामलला की अचल मूर्ति को जन्मभूमि परिसर में भ्रमण कराने की योजना थी। सुरक्षा कारणों और मूर्ति का वजन अधिक होने की वजह से परिसर भ्रमण की रस्म रामलला की छोटी रजत प्रतिमा को लेकर पूरी कराई गई। इसी के साथ गर्भगृह में श्री रामयंत्र (Shri Ram Yantra) की स्थापना हुई। इस मौके पर मुख्य यचमान अनिल मिश्र मौजूद रहे।

10 किलो वजनी चांदी से बनी रामलला (Ramlala) की प्रतिमा को मुख्य यजमान डॉ़ अनिल मिश्रा ने पालकी पर विराजमान कर मंदिर के अंदर व मंदिर के चारों तरफ भ्रमण कराया। मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोंच्चारों से गूंजता रहा। आचार्यों व मंदिर निर्माण में लगे इंजीनियरों व सुरक्षा कर्मियों ने प्रतिमा पर पुष्पवर्षा की। विहिप के संरक्षक मंडल के सदस्य दिनेश चंद्र व मुख्य यजमान डॉ़ अनिल मिश्र ने रामलला की रजत प्रतिमा का पूजन किया। निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने गर्भगृह में सिंहासन की पूजा की।

Image

रामलला (Ramlala) की अचल मूर्ति बुधवार की देर शाम विवेक सृष्टि परिसर से भारी सुरक्षा में राम जन्मभूमि परिसर पहुंचाई गई। अचल मूर्ति को बंद ट्रक में विराजमान कर ले जाया गया।

#WATCH | Uttar Pradesh | The truck, carrying Lord Ram’s idol, being brought to Ayodhya Ram Temple premises amid chants of ‘Jai Sri Ram’.

The pranpratishtha ceremony will take place on January 22. pic.twitter.com/Qv623BWEKb

— ANI (@ANI) January 17, 2024

सुरक्षा में पीएसी के दो सौ जवान, एटीएस की टीम और पुलिस अधिकारी शामिल रहे। अचल मूर्ति को सोने के सिंहासन पर बृहस्पतिवार को विराजित किया जाएगा। गर्भगृह में सिंहासन बनकर तैयार है।

Pran Pratistha: The immovable idol of Ramlala reached the temple premises by truck amidst heavy security

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) के अनुष्ठान के दूसरे दिन का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में दोपहर 1:20 बजे सरयू तट पर कलश पूजन के साथ हुआ। मुख्य यजमान डॉ़ अनिल मिश्र ने संकल्प लेकर सपत्नीक कलश पूजन किया। इस दौरान कुल दस कलशों का पूजन हुआ। इसके बाद 21 मातृ शक्तियों ने जल कलश यात्रा निकाली। मुख्य कलश को राम जन्मभूमि परिसर में बने यज्ञमंडप में स्थापित किया गया है। उधर, रामलला के नवनिर्मित गर्भगृह में श्रीरामयंत्र (Shri Ram Yantra) की स्थापना के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के कर्मकांड का शुभारंभ कर दिया गया है। करीब 40 मिनट तक काशी के सात आचार्यों ने विधि विधान पूर्वक तीर्थ पूजन, कलश पूजन, वर्धिनी पूजन संपन्न कराया।

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का दूसरा दिन, आज गर्भगृह में पधारेंगे रामलला

जब यह मूर्ति मंदिर कैंपस में लायी गयी उस समय भारी मात्रा में पुलिस दल मौजूद थे। पुलिस के अलावा सुरक्षा में लगी अन्य एजेंसियां के जवान भी आधुनिक हथियारों के साथ मौजूद रहे।

रामलला की अचल मूर्ति बुधवार की देर शाम विवेक सृष्टि परिसर से भारी सुरक्षा में राम जन्मभूमि परिसर पहुंचाई गई। अचल मूर्ति को बंद ट्रक में विराजमान कर ले जाया गया।

Tags: Asia Cup newsayodhya newsayodhya ram mandirpran pratishthaRamlala pran pratishtha
Previous Post

सेमीकंडक्टर विनिर्माण बड़ा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश को आगे बढ़कर लेना होगा लाभ: योगी

Next Post

सीएम धामी ने अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi mentioned the Gomti river in Mann ki Baat
Main Slider

मन की बात में पीएम मोदी ने किया गोमती नदी का जिक्र, बोले- टीम 10 साल से बिना थके-रुके स्वच्छता के काम में जुटी

27/07/2025
6 people died in stampede at Mansa Devi temple
Main Slider

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

27/07/2025
AK Sharma
Main Slider

बिजली कटौती की शिकायत पर अफसर ने गिनाए अपने राजनीतिक संपर्क, ऊर्जा मंत्री ने किया निलंबित

27/07/2025
Mosquito
Main Slider

घर में बढ़ गया है मच्छरों का प्रकोप, बचाव के लिए करें ये उपाय

27/07/2025
Beetroot kabab
Main Slider

मॉनसून में बनाएं कबाब, बारिश की शाम बन जाएगी और भी सुहानी

27/07/2025
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

Lakshmi Narayan

किसी भी दशा में गोवंश सड़क पर न पाए जाएं : लक्ष्मी नारायण

11/06/2021
Thug arrested

क्राइम ब्रांच ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने वाले को दबोचा, भेजा जेल

01/01/2021

अभिषेक बच्चन : शेयर की इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल बोर्ड की ये तस्वीरे, खुद को कर रहे मोटिवेट

06/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version