Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

श्रीराम की नगरी बनेगी विश्व की सर्वोत्तम नगरी : केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या नगरी विश्व की सर्वोत्तम नगरी बनेगी। विश्व पटल पर अयोध्या का नाम सुनते ही आध्यात्मिक भारत का चित्र उभर आता है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या को आध्यात्मिक, पौराणिक एवं पर्यटन की दृष्टि से विश्व की सर्वोत्तम नगरी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि दीपोत्सव त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि व शांन्ति लाये।

नौ लाख दीयों से रौशन हुई रामनगरी, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हुई अयोध्या

देश व प्रदेशवासियों से अपील है कि वह मिट्टी के दीप जलाएं और स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनायें।

Exit mobile version