Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अयोध्या आंदोलन से जुड़े श्रीराम आर्य का निधन, दिल की बीमारी से थे पीड़ित

श्रीराम आर्य का निधन

श्रीराम आर्य का निधन

स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अयोध्या आंदोलन से जुड़े श्रीराम आर्य का निधन हो गया। वह करीब 78 वर्ष के थे।

परिजनों के अनुसार राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री आलोक कुमार आर्य के पिता श्रीराम आर्य किड्नी व दिल की बीमारी से पीड़ित थे और 12 दिन से लखनऊ के मेंदांता अस्पताल गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती थे।

कल देर रात हृदयघात होने से उनका निधन हो गया। आज उनका पार्थिव शव सुलतानपुर शहर में उनके गोलघाट आवास पर लाया गया और गोमती नदी के किनारे हथियानाला धाम पर उनका अंतिम सम्पन्न किया गया।

हरियाणा की प्रथम महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का निधन

श्रीराम आर्य अखिल भारतीय मोदनवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी, सहयोगी विचार मंच के संस्थापक बाल कल्याण समिति (विद्या भारती) के पूर्व मंत्री भी रहे।

इसके अलावा राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव व देश के सबसे बड़े धार्मिक आंदोलन श्रीरामजन्म भूमि आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। रामजन्मभूमि आन्दोलन में उन्हें जेल हुई थी।

छत्तीसगढ़ में जिला एवं सत्र की महिला न्यायाधीश ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

प्रदेश स्तर के पहलवान कहे जाने वाले एवं अवंतिका ग्रुप के जनक रहे श्री आर्य के निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं समाजसेवी संगठनों ने श्रद्धांजति अर्पित की।

Exit mobile version