Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत बैंक स्टेटमेंट का मामला सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती को बुलाती थी श्रुति

Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तीन जांच एजेंसिया इस मामले की जांच कर रही हैं। हर दिन इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी को लेकर अब एक नई बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि श्रुति, सुशांत को उनकी बैंक स्टेटमेंट नहीं दिखाती थीं।

फार्महाउस मैनेजर का दावा- सारा अली खान को प्रपोज करने वाले थे सुशांत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के पूर्व अकाउंटेंट रजत मेवाती ने खुलासा किया है कि जब भी सुशांत, श्रुति मोदी से बैंक स्टेटमेंट दिखाने को कहते थे तो वो ऐसा नहीं करती थीं। वो मामला सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती को बुला लेती थीं और इसके बाद स्टेटमेंट दिखाने वाली बात टल जाती थी।

रजत मेवाती ने एक घटना साझा करते हुए कहा कि इस साल मार्च में सुशांत को अपने खातों में गड़बड़ी की आशंका हुई। उन्होंने श्रुति मोदी से सभी बैंक स्टेटमेंट के बारे में पूछा खासकर जिन्हें रिया चक्रवर्ती खर्च कर रही थीं। उस वक्त श्रुति मोदी ने रिया को फोन करके जानकारी दी और रिया चक्रवर्ती से जल्दी वहां पहुंचकर मामला सुलझाने के लिए कहा।

शक : सुशांत के खाने में धोखे से ड्रग्स तो नहीं देते थे शौविक और सैमुअल?

रजत मेवाती ने जनवरी 2020 तक सुशांत के साथ काम किया था। रजत ने कहा की जब रिया सुशांत की लाइफ में आईं तो स्थिति बदल गई। रिया की एंट्री के बाद अचानक से एक दिन मुझे नौकरी से निकाल दिया गया।

शुक्रवार रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। शोविक के साथ सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा की भी गिरफ्तारी हुई। एनसीबी ने इन दोनों से पूछताछ की थी जिसमें कई अहम खुलासे हुए थे।

Exit mobile version