• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Operation Sindoor: शुभम द्विवेदी के पिता ने सेना को किया सलाम, पीएम मोदी को कहा Thank You

Writer D by Writer D
07/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Shubham Dwivedi

Shubham Dwivedi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर।  मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। भारतीय सेना ने तीन मुख्य आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के ट्रेनिंग कैंप भी उड़ा दिए हैं। ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत की गई इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय भी तबाह हो गया है।

शहीद शुभम द्विवेदी (Shubham Dwivedi) के पिता संजय द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकियों के सफाए पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की भावनाओं का सम्मान किया है और यह साहसी निर्णय हर भारतीय के हृदय को छू गया है।

संजय द्विवेदी ने कहा कि उनके बेटे ने देश के लिए बलिदान दिया और सरकार ने उसके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा कि आतंक के आकाओं को खत्म करना जरूरी था और ऑपरेशन सिंदूर ने देश को न्याय दिलाया है। संजय द्विवेदी ने केंद्र सरकार और भारतीय सेना की कार्रवाई की खुले दिल से सराहना की।

‘पीएम मोदी को धन्‍यवाद’

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी (Shubham Dwivedi) के पिता संजय द्विवेदी कहते हैं, ‘मैं लगातार खबरें देख रहा हूं। मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने देश के लोगों का दर्द सुना। जिस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को खत्म किया है, उसके लिए मैं हमारी सेना को धन्यवाद देता हूं… जब से हमने यह खबर सुनी है, मेरा पूरा परिवार हल्का महसूस कर रहा है।’

शुभम द्विवेदी (Shubham Dwivedi) की पत्नी ने कहा, ‘मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है। यह मेरे पति के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। मेरे पति जहां भी होंगे, आज उन्हें शांति मिलेगी।’

बैसरन घाटी में आंतकियों ने किया था हमला

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में के निवासी शुभम द्विवेदी (Shubham Dwivedi) अपनी पत्‍नी आशन्‍या के साथ जम्‍मू-कश्‍मीर घूमने गए थे। 22 अप्रैल को जब वे दोनों बैसरन घाटी में थे तभी आतंकवादियों ने भोजनालयों के आसपास पर्यटकों पर गोलीबारी कर दी। घटना को याद करते हुए आशन्‍या ने बताया था कि, ‘हम पहाड़ी की चोटी के पास घोड़ों से उतरकर पैदल ही चल रहे थे, जबकि शुभम अपनी बहन शांभवी के साथ बैठा हुआ था। एक आदमी आया और उसने पूछा, तुम हिंदू हो या मुसलमान? हममें से कोई भी नहीं समझ पाया कि उसका क्या मतलब था..हमने सोचा कि शायद वह मज़ाक कर रहा है।

‘मोदी ने इनको बता दिया… ‘, सेना की जांबाजी को ने किया सलाम

उसने फिर पूछा…हम सब अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहे थे और यह सोचकर हंसने लगे कि यह एक मज़ाक है। मैंने कहा, भैया, हम मुसलमान नहीं हैं और फिर, मेरे सामने ही उसने बंदूक निकाली और शुभम के सिर में गोली मार दी।’

Tags: shubham dwivedi
Previous Post

‘मोदी ने इनको बता दिया… ‘, सेना की जांबाजी को किया सलाम

Next Post

Operation Sindoor के बाद जम्मू-अमृतसर समेत 9 एयरपोर्ट बंद, सेवाएं निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Operation Sindoor

Operation Sindoor के बाद जम्मू-अमृतसर समेत 9 एयरपोर्ट बंद, सेवाएं निलंबित

यह भी पढ़ें

murder

25 लाख रुपये को लेकर हुई थी दम्पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

28/03/2022
Bihar Board

थोड़ी देर में जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

31/03/2022

सपना चौधरी ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, फैंस कर रहे तारीफ

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version