Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शुक्रदेव इस दिन मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों पर होगा मिला-जुला प्रभाव

Shukra Dev

Shukra Dev

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव (Shukra Dev) को प्रेम, विवाह और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र देव के गोचर से जातकों के भौतिक सुख प्रभावित होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र देव 12 जून 2024 को शाम 6 बजकर 15 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन के कारण मेष, वृषभ सहित इन राशियों पर मिलाजुला असर हो सकता है। जानें इसके लिए इन जातकों को क्या उपाय करना चाहिए।

मेष राशि वालों को धन हानि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र देव (Shukra Dev) दूसरे और सातवें घर का स्वामी है और 12 जून को तीसरे घर में गोचर करेंगे। ऐसे में मेष राशि वालों का तनाव बढ़ सकता है। दोस्तों से धोखा मिल सकता है। करियर में उन्नति होगी। अच्छी नौकरी मिल सकती है। मेष राशि वालों को शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए रोज ‘ॐ शुक्राय नमः‘ मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि वालों को करियर में सफलता

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र देव (Shukra Dev) पहले और छठे घर के स्वामी हैं। शुक्र देव के प्रभाव से आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। किसी नए व्यापार में पैसा लगा सकते हैं। शुरुआत में तनाव हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत से आपको सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वालों को रोज 33 बार ‘ॐ भार्गवाय नमः‘ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि वालों के परिवार में तनाव

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र (Shukra Dev) चौथे और 11वें घर का स्वामी है और 12 जून को शुक्र देव 12 वें घर में गोचर करेंगे। शुक्र देव का यह गोचर कर्क राशि वालों को मिला-जुला परिणाम देगा। परिवार में तनाव हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी दिक्कत बढ़ सकती है। अनचाही जगह पर तबादला हो सकता है। स्वास्थ्य समस्या बढ़ सकती है। कर्क राशि वालों को शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को राहु ग्रह के लिए यज्ञ हवन करना चाहिए।

Exit mobile version