Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शुक्रदेव 28 अप्रैल को होंगे अस्त, इन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ

Shukra Dev

Shukra Dev

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव (Shukra Dev) को भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, सौंदर्य और आनंद का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र देव जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर होता है। हिंदू पंचांग की गणनाओं के मुताबिक, शुक्र देव 28 अप्रैल की सुबह 07.27 बजे मेष राशि में अस्त होंगे। शुक्र देव (Shukra Dev) के अस्त होने से कुछ राशियों पर इसका शुभ परिणाम होगा। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

मेष राशि पर शुक्र देव (Shukra Dev) का प्रभाव

मेष राशि को राशि चक्र की पहली राशि माना जाता है। शुक्र देव मेष राशि के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। शुक्र देव के अस्त होने से मेष राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

इस दौरान काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। मेष राशि वालों को शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को हवन जरूर करना चाहिए।

वृषभ राशि को होगा आर्थिक लाभ

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र देव (Shukra Dev) पहले और छठे भाव के स्वामी हैं। शुक्र देव वृषभ राशि के 12वें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इस दौरान वृषभ राशि वालों को करियर में लाभ होगा। हालांकि सामान्य कामों में बाधा आ सकती है।

व्यापार में विस्तार हो सकता है। सेहत में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। वृषभ राशि वालों को शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए रोज 24 बार “ॐ भार्गवाय नमः” का जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि वाले कर सकते हैं विदेश यात्रा

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र देव (Shukra Dev)  5 वें और 12 वें भाव के स्वामी हैं और 11 वें भाव में अस्त होने वाले हैं। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। इन जातकों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है।

बौद्धिक कार्यों में आपको महारत हासिल होगी और आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि वालों को शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए रोज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

Exit mobile version