Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

श्वेता ने शेयर की सुशांत के व्हाइटबोर्ड की फोटो, जिसमे 29 जून तक का था वर्क प्लान

सुशांत के व्हाइटबोर्ड की फोटो

सुशांत के व्हाइटबोर्ड की फोटो

श्वेता ने सोशल मीडिया पर सुशांत के व्हाइटबोर्ड की एक फोटो शेयर की है। जिसमे सुशांत ने 29 जून तक का रूटीन बना कर रखा था। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को अलविदा कहे जरूर एक महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन उनके वो बड़े सपने सभी के दिल में जिंदा है। सुशांत कितने मेहनती थी, कितने बड़े सपने देखते थे, इस बात को सुशांत की बहन श्वेता की नई पोस्ट के जरिए समझा जा सकता है। श्वेता ने सोशल मीडिया पर सुशांत के व्हाइटबोर्ड की एक फोटो शेयर की है।

उस फोटो के जरिए श्वेता बता रही हैं कि सुशांत ने तो पहले से तैयारी कर रखी थी कि वे 29 जून से कैसे अपनी जिंदगी में बड़े-बड़े बदलाव करने जा रहे थे। सुशांत तो अलग तरह का ध्यान लगाने के बारे में सोच रहे थे, वे अपने वर्कआउट पर फोकस करने की बात कह रहे थे।

राजस्थान में विधायक खरीद-फरोख्त के आरोपी संजय जैन ने वॉयस सैम्पल देने से इंकार

सुशांत की बहन पोस्ट के साथ लिखती हैं- ये भाई का व्हाइटबोर्ड है। जिसमे वो 29 जून से वर्कआउट और ध्यान लगाने के बारे में सोच रहा था। वो तो आगे की तैयारी कर रहा था। इस पोस्ट के जरिए श्वेता ने फिर सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

अगर सुशांत डिप्रेशन में थे तो वे इतने आगे की तैयारी पहले से क्यों कर रहे थे। वो क्यों मेडिटेशन और वर्कआउट के बारे में सोच रहे थे।

 

Exit mobile version