Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दर्ज शिकायत पर बोली श्वेता सिंह कीर्ति- झूठी FIR हमें तोड़ नहीं सकती है

shweta reaction on fir

सुशांत की बहन प्रियंका सिंह

नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच जारी है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ की जा रही है। सोमवार को रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफल मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रियंका फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाकर सुशांत को गैरकानूनी ढंग से दवाइयां दे रही थीं। अब इस मामले में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

तीसरे दिन आज फिर पूछताछ के लिए NCB दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती

श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया को जवाब देते हुए ट्वीट किया, ”कोई भी चीज हमें तोड़ नहीं सकती है, निश्चित तौर पर एक झूठी FIR तो बिल्कुल भी नहीं।” श्वेता के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स कॉमेंट करते हुए अपने रिएक्शंस दे रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि सुशांत की बहन प्रियंका के कहने पर डॉक्टर तरुण कुमार ने बिना जांच किए एक्टर को डिप्रेशन की दवाएं दी थीं, जो कि एक अपराध है। डॉक्टर तरुण कुमार पेशे से कार्डियोलॉजिस्ट हैं फिर भी उन्होंने मानसिक रोगों से संबंधित डिप्रेशन की दवाओं का फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनाकर दिया। ऐसे में प्रियंका सिंह के अलावा डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए।

सुशांत की बहन प्रियंका, डॉ तरुण के खिलाफ रिया ने दर्ज की FIR, CBI करेगी केस की जांच

बता दें कि सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती से दो दिनों में एनसीबी 14 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है। अधिकारियों की मानें तो आज यानी मंगलवार को फिर रिया चक्रवर्ती से लगातार तीसरे दिन पूछताछ होगी और इसके लिए एनसीबी ने तलब किया है। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह केस में गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। इससे पहले उनके भाई शौविक चक्रवर्ती पहले से ही ड्रग्स मामले में एनसीबी की कस्टडी में हैं।

Exit mobile version