Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश अध्यक्ष लल्लू समेत 3 पर नामजद FIR कराने वाले SI का ट्रांसफर

Ajay lallu

लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र के जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस के मौन धरना के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू सहित तीन अन्य लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर कराने वाले एसआई गिरीजेश गिरी का स्थानान्तरण हो गया है।

हजरतगंज थाना अंतर्गत सचिवालय पुलिस चौकी के चार्ज में रहते हुए एसआई गिरीजेश गिरी ने जीपीओ पार्क में मौन धरना से धारा 144 का उल्लंघन एवं कोविड अधिनियम का उल्लंघन करने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, तीन अन्य नामजद और पांच सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध हजरतगंज थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करायी थी। 17 जुलाई को लिखी गयी एफआईआर के बाद मामले की विवेचना चल ही रही थी, तभी एसआई गिरीजेश गिरी का लखनऊ जोन से कानपुर जोन स्थानान्तरण कर दिया गया।

डेढ़ किलो सोने के बिस्कुट व 25 लाख नकद लेकर ग्राम प्रधान फरार

एसआई गिरीजेश गिरी लम्बे समय तक आलमबाग थाना क्षेत्र के विभिन्न पुलिस चौकियों पर रहे। मीडियाकर्मियों के द्वारा उन पर आरोप लगाये जाने के बाद पुलिस कमिश्नरेट से गिरीजेश गिरी को हजरतगंज थाना से अटैच कर दिया गया था। हजरतगंज थाना से अटैच गिरीजेश कांग्रेस के मौन धरने वाले दिन सचिवालय चौकी इंचार्ज के छुट्टी पर चले जाने के बाद चौकी के चार्ज को देख रहे थे।

बता दें कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा के कार्यक्रम के दौरान तमाम कांग्रेस के नेताओं ने जीपीओ पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया था। इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका को कांग्रेस मुख्यालय जाना था लेकिन उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना शुरु कर दिया था। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सहित वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की थी।

Exit mobile version