• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या मामले में थाना प्रभारी निलंबित

Writer D by Writer D
27/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, संभल
0
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। जिले के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक बलात्कार की 16 वर्षीय कथित पीडिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने शुक्रवार को लापरवाही के आरोप में कुढ़ फतेहगढ़ के थाना प्रभारी को निलंबित (Suspended) कर दिया है। पुलिस ने पीडित परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था भी की है।

मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी शलभ माथुर ने पत्रकारों को बताया कि लापरवाही के चलते कुढ़ फतेहगढ़ के थाना प्रभारी अजीत सिंह को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है।  उन्होंने कहा कि उक्त घटना की विवेचना जल्दी से जल्दी पूरी कर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। माथुर ने बताया कि पीडित परिवार की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पहले घटना के सिलसिले में प्रथम दृष्टया लापरवाही के चलते जांच अधिकारी को निलंबित किया गया था। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और इसमें लापरवाही के चलते कुढ़ फतेहगढ़ थाने के थाना प्रभारी को भी निलंबित किया गया है।

डीएम मनीष बंसल ने बताया कि परिवार की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कांस्टेबल (आरक्षी) सादी वर्दी में तैनात किए गए हैं। बंसल ने बताया कि साथ ही परिवार के भरण पोषण के लिए पीडिता के बड़े भाई को नगर पालिका या नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग की जॉब दी जाएगी।

शुक्रवार को मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी शलभ माथुर और जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडिता के गांव में परिजनों से मुलाकात कर आवश्यक निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित सामूहिक बलात्कार की 16 वर्षीय पीडिता की आत्महत्या के बाद चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में चार लोगों पर सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली 16 वर्षीय लड़की ने कथित रूप से किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने से क्षुब्ध होकर बुधवार को फांसी लगा ली थी।

मिश्रा ने कहा कि इसके बाद इस मामले में चारों आरोपियों वीरेश, विपिन, जिनेश और सोमेंद्र को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने पर जांच अधिकारी अनिल कुमार को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मिश्रा ने बताया कि लड़की ने पिछली 15 जुलाई को थाने में सोमेंद्र के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने वीरेश, विपिन और जिनेश के नाम भी बताए थे, जिसके बाद उन्हें भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया।

Tags: crime newssambhal news
Previous Post

दो बेटियों को जहर देने के बाद शिक्षक ने की खुदकुशी

Next Post

बालिका सुधार गृह से दो नाबालिग किशोरियां हुईं फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला

26/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय: सीएम योगी

26/04/2026
Next Post
Girls Protection Home

बालिका सुधार गृह से दो नाबालिग किशोरियां हुईं फरार

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
arrested

पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट का पर्दाफाश, तीन लुटेरे गिरफ्तार

27/10/2022
Exciting Travel

10 मिनट में बिके सिडनी से उड़कर वहीं उतरने वाली उड़ान के टिकट

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version