Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिब्बल को अंदरूनी मामले मीडिया के सामने रखने की जरूरत नहीं थी : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के आज दिये बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि कपिल सिब्बल को पार्टी के आंतरिक मुद्दे मीडिया के सामने रखने की कोई जरूरत नहीं थी।

श्री गहलोत ने कहा कि उनके बयान से देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनायें आहत हुई हैं। कांग्रेस ने वर्ष 1969, 1977, 1989 अैर 1996 में कई संकटों का सामना किया, लेकिन अपनी विचारधारा, कार्यक्रमों, नीतियों और पार्टी नेतृत्व में दृढ़ विश्वास के चलते हर बार पहले अधिक मजबूती से उभरी।

कोरोना के चलते खुमकाल में लगने वाला भूतों का मेला प्रतिबंधित

हमने हर संकट में अपने में सुधार किया और वर्ष 2004 में श्रीमती सोनिया गांधीजी के नेतृत्व में यूपीए सरकार बनाई। इस बार भी हम इन संकटों पर विजय पायेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव में हारने के कई कारण होते हैं। हर बार पार्टीजन एकजुटता दिखाते हुए पार्टी नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े रहे, यही वजह रही है कि हम हर संकट के बाद मजबूत होकर उभरे। श्री गहलाेत ने कहा कि अब भी देश में कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो राष्ट्र को एकजुट रखते प्रगति के मार्ग पर ले जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि कपिल सिब्बल ने मीडिया से सोमवार को कहा कि ‘हम कांग्रेसियों को मान लेना चाहिए कि कांग्रेस कमजोर हो रही है। कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को विकल्प भी नहीं मानती। कांग्रेस ने पिछले छह वर्ष में आत्मविश्लेषण नहीं किया तो क्या उम्मीद है कि अब करेगी।

Exit mobile version