Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साफ सफाई के प्रति लोगो को किया गया जागरूक

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के ए एन ओ ले डॉ प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी व एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा के अंर्तगत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के आस पास के क्षेत्रों में साफ सफाई के प्रति लोगो को जागरूक किया गया। इस दौरान एन सी सी के ए एन ओ ने लोगो को बताया की किस प्रकार हम अपने आसपास साफ सफाई को जन आंदोलन बना सकते है, जिससे न केवल स्वयं व्यक्ति, जबकि दूसरो को समय समय पर बताकर सूखा, गिला व अन्य प्रकार के कचरों को सही जगह रखा जा सकता है। ऐसा करने से न केवल हमसभी बल्कि जीव जन्तु भी कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते है। एन सी सी के ए एन ओ ने ये भी बताया की किस प्रकार हमारे द्वारा फेंके गए कचड़े को विशेषकर पालिथीन जिसे गाय या अन्य जीव जन्तु खा लेते है, जो कई बार बहुतायत मात्रा में उनके पेट में पाया जाता है। जिससे कई प्रकार के बीमारी होना का का खतरा बढ़ सकता है। इस दौरान में एनसीसी कैडेट्स नागेंद्र यादव, नील कमल गुप्ता, जया जायसवाल, रजनीश यादव, गायत्री , विशाल, आराध्या, धीरज, नीतू, राम निवास, हरिओम, विष्णु और कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version