सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आठ नए वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित कराया

विधानसभा शहर पश्चिमी के युवाओं की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विधानसभा शहर पश्चिमी में कोविड 19 वैक्सीनेशन के लिए आठ नए सेंटर स्थापित कराया।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने देते हुए बताया कि विधानसभा शहर पश्चिमी प्रयागराज जनपद के अंतिम गांव कौशाम्बी जनपद की सीमा तक लगभग 40 किमी दूरी होने के कारण 18 साल युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन का टीका लगवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

मोहसिन रज़ा ने दी प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं

जिस पर युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की मांग पर सल्लाहपुर, भगवतपुर, कोटवा, नीवा, बमरौली, पावन, असरावल, मंदरी में टीकाकरण केंद्र बनाया गया। अब उन्हें शहर की ओर नहीं आना होगा।

विधानसभा के सभी 45 गांव के बीच केंद्र खुलने से ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के मंत्री को धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version