Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल का सिंगापुर में होगा निर्यात : सहगल

navneet sehgal

navneet sehgal

उत्तर प्रदेश के निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव डा नवनीत सहगल ने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले का काला नमक चावल सिंगापुर में निर्यात किया जायेगा।

डा सहगल बुधवार को निर्यात प्रोत्साहन भवन में ओडीओपी कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान सिद्धार्थनगर जिले की एसपीवी ने सिंगापुर को निर्यात किये जाने वाले काला नमक चावल का प्रदर्शन किया। आकर्षक पैकेजिंग और चावल के अंदर मौजूद सभी खूबियों को जानकारी रैपर के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। साथ ही चावल के जार पर बारकोड की सुविधा दी गई है, जिससे चावल खरीदने वाले व्यक्ति बारकोड स्कैन कर काला नमक चावल के बारे में सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

UPPSC 2019: मथुरा के विशाल सारस्वत बने टॉपर, प्रयागराज के युगांतर त्रिपाठी दूसरे स्थान पर

उन्होने कहा कि शीघ्र ही अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र (आईआरआरआई) वाराणसी के सहयोग से सिद्धार्थनगर में अनुसंधान केन्द्र खोला जायेगा। इसके माध्यम से चावल की वैरायटी, ब्रीड तथा उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही आस-पास के जिलों के किसानों को भी इससे लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त काला नमक चावल के उत्पादन से जुड़े किसानों को स्थानीय स्तर पर बड़ा बाजार मुहैया कराने के लिए काला नमक महोत्सव का आयोजन भी किया जायेगा। काला नमक चावल को मार्केट बढ़ाने और इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुचाने के लिए सरकार किसानों व उद्यमियों को हर सम्भव मदद व सुविधा देने के लिए तत्पर है।

Exit mobile version