Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिद्धू ने UP सरकार को दी चेतावनी, कहा-लखीमपुर की ओर करेंगे कूच

पंजाब। पंजाब कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू ने यूपी सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि कल तक अगर किसानों कि हत्या करने वाले केंद्रीय मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को रिहा नहीं किया गया तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी की ओर मार्च करेगी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने बिना नाम लिए यूपी की योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया, “अगर कल तक किसानों की नृशंस हत्या करने वाले केंद्रीय मंत्री के बेटी को गिरफ्तार नहीं किया गया और गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार की गईं हमारी लीडर प्रियंका गांधी, जो कि किसानों के लिए लड़ रही हैं उन्हें रिहा नहीं किया गया तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी की ओर मार्च करेगी।

प्रियंका की हुई गिरफ्तारी

प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और यूपी कांग्रेस के मुखिया अजय कुमार लल्लू समेत 11 लोगों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। केस दर्ज करने के बाद यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। सीतापुर जिला के हरगांव थाने के एसएचओ ने इसकी जानकारी दी है।

Exit mobile version