Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मौत के बाद रिलीज हुआ सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना, 16 घंटे में 14 मिलियन व्यूज़

Sidhu Musewala

Sidhu Musewala

मुंबई। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के 26 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन उनके निधन के सदमें से कोई भी उभर नहीं पाया है। सिंगर की हत्या के 26 दिन बाद उनका एक गाना रिलीज हुआ है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) का नाम छा गया है। गाने का नाम है SYL। ये गाना सतलुज-यमुना लिंक के बारे में है। सिद्धू की मौत के बाद रिलीज हुआ सिंगर का ये पहला गाना है।

SYL गाने को सिद्धू (Sidhu Moosewala)  ने ही लिखा, गाया और कंपोज भी किया था। जबसे सिद्धू का ये गाना रिलीज हुआ है उनके फैंस बेहद इमोशनल हो गए हैं। फैंस का कहना है कि लेजेंड्स कभी नहीं मरते। सिद्धू मूसेवाला का ये गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

मूसेवाला (Sidhu Moosewala) का गाना फैंस के बीच हिट

सिद्धू मूसेवाला के बाकी गानों की तरह उनका ये गाना भी पैपी ट्यून्स के साथ रिलीज किया गया है। लोग सिद्धू की याद में इस गाने को बार बार देख रहे हैं। लोग सिंगर और उनके गानों को लेकर कितने इमोशनल हैं ये कमेंट्स से पता चलता है। एक यूजर ने लिखा- ये आवाज दोबारा नहीं मिलेगी। दूसरे ने लिखा- एक मां ने बेटा खोया। पिता ने बब्बर शेर, लोगों ने आइडल और देश ने शानदार आर्टिस्ट। लोग सिद्धू मूसेवाला की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं।

राष्ट्रपति चुनाव से पहले अखिलेश ने बुलाई बैठक, इस रणनीति पर करेंगे मंथन

मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के गाने ने बनाया रिकॉर्ड

यूट्यूब पर 16 घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने पर 1 मिलियन कमेंट्स, 2।2 मिलियन लाइक्स, 14 मिलियन व्यूज हैं।  सिद्धू का ये गाना कितना बड़ा हिट हुआ है इसका अंदाजा इन आंकड़ों को देख कर लगाया जा सकता है। ये गाना रिलीज होने के साथ ही ट्रेंड करने लगा था। गाने को 4 घंटों में 54 लाख लोगों ने देखा था। सिद्धू मूसेवाला फैंस के बीच ये गाना हॉट टॉपिक बना हुआ है। पंजाब और हरियाणा के बीच विवादित SYL मुद्दे को छेड़ा गया है। गाने में कृषि कानूनों से लेकर किसान आंदोलन और लाल किले का जिक्र किया गया है।

Exit mobile version