पेशावर में कुछ लोगों ने एक सिख की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर वहां से भागने में भी कामयाब रहे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
हमलावरों ने जिनकी हत्या की है उनका नाम सरदार सतनाम सिंह (खालसा) बताया जा रहा है। सतनाम एक सिख हकीम थे जो पेशावर की चारसड्डा रोड पर अपनी क्लीनिक चलाते थे।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने सतनाम सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। उनके ऊपर हमलावरों ने चार गोलियां चलाई थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
STF ने बरामद किया 60 लाख का गांजा, कार छोड़कर फरार हुए तस्कर
इस घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके का घिराव भी किया, लेकिन बताया जा रहा है कि हमलावर वहां से भागने में कामयाब रहे हैं।
हालांकि, सरदार सतनाम की हत्या क्यों की गई, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। आतंकवाद के एंगल से भी इसकी जांच की जा रही है।