Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिख हकीम की हत्या ISIS-K ने की थी, सोशल मीडिया पर ली ज़िम्मेदारी

पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को सिख हकीम सतनाम सिंह की उनकी क्लीनिक में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस खुरासान ने ली है।

यह वहीं आतंकी संगठन है जिसने काबुल एयरपोर्ट पर हमला किया था। 170 से ज्यादा अफगानों ने अपनी जान गंवा दी थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ISIS-K ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

जब सरदार सतनाम सिंह अपने क्लीनिक पर थे। चार लोगों ने उनके केबिन में घुस उन्हें ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया। उन पर चार बार फायर किया गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सभी आरोपी भागने में कामयाब रहे, वह अभी गिरफ्तारी से दूर हैं।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गला रेतकर निर्मम हत्या, इलाके में फ़ैली सनसनी

सरदार सतनाम सिंह पिछले 20 साल से पेशावर में रह रहे थे. वे धर्मेंद्र फॉर्मेसी के नाम से अपनी दुकान चलाते थे। सिख समुदाय में तो उनकी अच्छी-खासी पहचान थी। लेकिन फिर भी हमलावरों ने उन्हें अपना निशाना बनाया।

ISIS-K ने सिख समुदाय के एक शख्स को क्यों अपना निशाना बनाया, ये साफ नहीं हो पाया है। सतनाम की मौत के बाद उनकी एक पत्नी, तीन बेटियां और दो बच्चे एकदम अकेले पड़ गए हैं।

Exit mobile version