• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन से पसरा सन्नाटा

Desk by Desk
21/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
लॉकडाउन से पसरा सन्नाटा

लॉकडाउन से पसरा सन्नाटा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ने लगने लगा है। इस कारण आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के इलावा इंदौर और जबलपुर में 32 घंटे के लॉकडाउन के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सिर्फ चिकित्सा और अन्य अत्यावश्यक सेवाओं को लॉकडाउन के प्रभाव से मुक्त रखा गया है।

इन तीनों शहरों में शनिवार की रात्रि दस बजे से लॉकडाउन प्रारंभ हुआ है, जो सोमवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। आज सुबह से ही भोपाल की सड़कें खाली हैं। जगह जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जो अनावश्यक घर से बाहर निकलने वालों को रोकने और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।

सुबह निर्धारित समय पर सिर्फ दुग्ध स्टॉल खुले रहे। इसके अलावा सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। पेट्रोल पंप भी बंद रखे गए हैं। प्रशासन और पुलिस का अमला लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रतिबद्ध नजर आया। इसी तरह का माहाैल कमोवेश इंदौर और जबलपुर में भी रहा। हालाकि पहले से निर्धारित राज्य लोक सेवा आयोग से संबंधित परीक्षा निर्विघ्न रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने लगवाया कोरोना का टीका

दोनों स्थानों से प्राप्त समाचार के अनुसार लॉकडाउन के कारण लोग घरों में ही ठहरे हुए हैं। घर के लिए आवश्यक सामान लगभग सभी लोगों ने शुक्रवार और शनिवार को ही जुटा लिया था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन कोरोना मामलों की समीक्षा कर सभी मातहत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना पर पूरी तरह नियंत्रण के लिए मॉस्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग आवश्यक है और इनका सभी नागरिक सख्ती से पालन करें।

राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से कल रात जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार 5़ 2 प्रतिशत संक्रमण की दर से 1308 नए मामले मध्यप्रदेश में आए और इस दौरान दो लोगों की मृत्यु हुयी। इनमें सबसे अधिक मामले भोपाल जिले में 345, इंदौर में 317 और जबलपुर में 116 शामिल हैं।

इन शहरों में सक्रिय मामलों की संख्या क्रमश: 2066, 1747 और 476 हो गयी है। राज्य में वर्तमान में सभी 52 जिलों में सक्रिय मामले हैं और इनकी कुल संख्या 7344 हो गयी है। लगभग दो माह पहले सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2000 के अंदर आ गयी थी।

इसके अलावा राज्य में 16 जनवरी से प्रारंभ हुए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 20 लाख से अधिक नागरिकों को निर्धारित मापदंड के अनुरूप टीका लगाया जा चुका है।

राज्य में काेरोना संक्रमण का पहला मामला 20 मार्च को जबलपुर में और भोपाल में 21 मार्च को सामने आया था। इसके बाद यह संक्रमण तेजी से फैलता गया और इसने सभी जिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

Tags: bhopalIndoreJabalpurइंदौर में कोरोना के केस बढ़ेजबलपुरभोपाललॉकडाउन से पसरा सन्नाटा
Previous Post

शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, सेंसेक्स 934 और निफ्टी 287 अंक गिरा

Next Post

उद्धव सरकार बताए सचिन वाजे को किसके दबाव में लाया गया?

Desk

Desk

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
सचिन वाजे को किसके दबाव में लाया गया?

उद्धव सरकार बताए सचिन वाजे को किसके दबाव में लाया गया?

यह भी पढ़ें

Murder

खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या

27/07/2023

थाई हाई स्ल‍िट ड्रेस में मलाइका ने मचाया तहलका, फैंस हुए क्लीन बोल्ड

19/12/2021
Mayawati

बसपा अब काफी सोच समझकर मुस्लिम समाज को देगी मौका: मायावती

05/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version