Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास, सोने की चमक भी हुई तेज

Silver

Silver

सोना और चांदी (Gold-Silver) ने पुराने सारे रिकॉर्ड एक झटके में ध्वस्त हो गए हैं। चांदी की कीमतों ने इतिहास रचते हुए 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं सोने की चमक भी अब आम खरीदार की पहुंच से दूर होती जा रही है। बाजार में आई इस ऐतिहासिक तेजी ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर यह कीमतें कहां जाकर रुकेंगी।

‘ऑल-टाइम हाई’ कीमत दर्ज

चांदी (Silver) ने जिस रफ्तार से छलांग लगाई है, वह बाजार के जानकारों के लिए भी किसी आश्चर्य से कम नहीं है। एमसीएक्स (MCX) पर चांदी का भाव 4,07,456 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी (Silver) ने अपनी ‘ऑल-टाइम हाई’ कीमत दर्ज कराई है।

गौर करने वाली बात यह है कि चांदी (Silver) को 4 लाख के जादुई आंकड़े को छूने के लिए महज 15 हजार रुपये की दरकार थी, जिसे उसने सिर्फ 24 घंटे के भीतर पूरा कर लिया। यह तेजी अचानक नहीं आई है। बीते मंगलवार को चांदी के भाव में 40,500 रुपये का भारी-भरकम उछाल देखने को मिला था। इसके ठीक अगले दिन यानी बुधवार को कीमतों में 15,000 रुपये की और बढ़ोतरी हो गई।

सोना भी नहीं है पीछे

सिर्फ चांदी (Silver) ही नहीं, सोने की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। पीली धातु की चमक अब आंखों को चौंधिया रही है। एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,75,869 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है, जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान है। बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो बुधवार को 99।9% शुद्धता वाला सोना 5,000 रुपये की जबरदस्त बढ़त के साथ 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर बंद हुआ था।

Exit mobile version