Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फिर बढ़ गए चांदी के भाव, सोने में भी आई तेजी

Gold

Gold

बुधवार को MCX पर सोना और चांदी (Gold-Silver) के फ्यूचर्स बढ़त के साथ खुले। अमेरिका से आए कमजोर आंकड़ों में यह दिखा कि लोगों का खर्च कम हो रहा है और अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इसी वजह से उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर नरम रुख अपना सकता है।

आज के सेशन में 5 मार्च 2026 के लिए MCX चांदी का फ्यूचर 3% उछलकर 6,970 रुपये बढ़ गया और 2,59,418 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। वहीं 2 अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला सोना 1,633 रुपये यानी 1% बढ़कर 1,58,436 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मार्केट में सोने (Gold) का भाव

दिल्ली में सोने (Gold) का रेट

22 कैरेट सोना- 1,16,568 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट सोना- 1,27,152 रुपये प्रति 8 ग्राम

मुंबई में सोने का रेट

22 कैरेट सोना- 1,14,448 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट सोना- 1,27,033 रुपये प्रति 8 ग्राम

चेन्नई में सोने का रेट

22 कैरेट सोना- 1,16,632 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट सोना- 1,27,240 रुपये प्रति 8 ग्राम

हैदराबाद में सोने का रेट

22 कैरेट सोना- 1,16,448 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट सोना- 1,27,032 रुपये प्रति 8 ग्राम

Exit mobile version