Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना से जंग हार गईं सिंगर अरिजीत सिंह की मां, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Arijit Singh

Arijit Singh

सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। वो बीते कुछ दिनों से कोलकाता के हॉस्पिटल में एडमिट थीं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वो कुछ दिनों से ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी। गुरुवार सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई। अरिजीत सिंह अपनी मां के काफी करीब थे।

मालूम हो कि अरिजीत की मां के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने कंफर्म किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी.

स्वास्तिका ने लिखा था-अरिजीत सिंह की मां के लिए  A- ब्लड की जरुरत है। वो Amri Dhakuria में एडमिट हैं। फिल्म मेकर श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से रिक्वेट की थी। उन्होंने बंगाली में ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मदर के लिए मदद मांगी थी।

Exit mobile version