Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिंगर लेडी गागा ने कर ली सगाई, वीडियो में दिखी मंगेतर की झलक

Lady Gaga

Lady Gaga

मशहूर गायिका लेडी गागा (Lady Gaga)  हाल ही में, पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रस्तुति देते हुए नजर आई थीं। उन्होंने दिवंगत जिजी जीनमैयर का गीत ‘मॉन ट्रुक एन प्लम्स’ गाकर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में आए लोगों का दिल जीत लिया था। खासकर फ्रांसिसी नागरिकों का। अब लेडी गागा एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में आ गई हैं, जिससे उनके जीवन के बारे में एक बहुत बड़ा खुलासा हो गया है।

लेडी गागा (Lady Gaga)  का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पेरिस ओलंपिक का ही है। इस वीडियो में वो फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अटाल को माइकल पोलांस्की से मिलाती दिख रही हैं। यही वो पल था, जब इस बात का खुलासा हुआ कि लेडी गागा ने माइकल से सगाई कर ली है। दरअसल, लेडी गागा ने फ्रांस के प्रधानमंत्री को माइकल पोलांस्की का परिचय देते हुए उन्हें अपना मंगेतर बताया था।

इस साल अप्रैल में लेडी गागा (Lady Gaga)  की सगाई की अफवाह उड़ी थी, जिसे खुद उन्होंने ही हवा दी थी। गागा एक बड़े हीरे वाली अंगूठी पहने नजर आई थीं। उस वक्त तक यह महज एक अफवाह ही बनकर रह गई थी, लेकिन अब जाकर यह हकीकत में तब्दील हो गई है और भी खुद लेडी गागा के ही मुंह से।

लेडी गागा vमाइकल पोलांस्की से कब शादी करेगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। मालूम हो कि यह लेडी गागा की पहली सगाई नहीं है। वो माइकल से जुड़ने से पहले दो बार सगाई कर चुकी हैं। इनमें से एक थे टेलर किन्नी और दूसरे थे कैरिनो।

Exit mobile version