Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

Samar Singh

Bhojpuri singer Samar Singh arrested

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह (Samar Singh ) को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है।

समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।

पुलिस की गिरफ्त में समर सिंह (Samar Singh )

समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई तेजी से कर रही है। आकांक्षा की मां ने समर पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि आकांक्षा भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं।

आकांक्षा की मां मधु दुबे ने अपनी बेटी की हत्या होने का शक जताया है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच होने की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है। एक्ट्रेस की मां का आरोप है कि समर ने उनके बेटी को अपने झांसे में लिया और शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए। उनका यह भी आरोप है कि समर ने, आकांक्षा का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया था।

‘हैलो वर्ल्ड, आई एम देवी’, बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी का चेहरा

मधु दुबे के मुताबिक, समर उनकी बेटी को ये वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। उसके साथ बुरा बिहेवियर रखता था। समर सिंह उनकी बेटी की कमाई के पैसे अपने पास रखता था। वो मारपीट भी करता था। इतना ही नहीं, वो आकांक्षा को दूसरे एक्टर के साथ काम भी नहीं करने देता था। आकांक्षा की मां ने समय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उनकी बेटी को जान से मारने की धमकियां दिया करता था।

Exit mobile version