Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फंदे पर लटका मिला गायिका का शव, हत्या की आशंका

Suicide

Suicide

बरेली। जिले के प्रेमनगर क्षेत्र में गुरूवार को एक गायिका नगमा बरेलवी उर्फ लकी सक्सेना का शव उनके ही घर के कमरे में फंदे से लटका (Hanging) पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीब 47 वर्षीय गायिका के परिजन शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित बांके की छावनी में रहते हैं। यहां वह एक हिस्से में लगभग एक साल से राजा खान उर्फ फुरकान के साथ रह रही थीं। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि बुधवार की रात लकी अपने कमरे में सोने चली गई थीं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों को आशंका हुई।

उन्होंने काफी आवाज दी लेकिन दरवाजा फिर भी नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दे दी गई। प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो लकी का शव चुन्नी के सहारे लिंटर में पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार फुरकान पहले से ही ही विवाहित है। अभी तक इसके पीछे कोई विवाद की बात भी सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, लकी सक्सेना काफी समय से राजा खान उर्फ फुरकान के साथ लिव इन में थीं और करीब साल भर से वह फुरकान के साथ अपने घर रहने लगी थीं।

वहीं, परिजन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से भी मिले। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने के भी निर्देश दिए।

Exit mobile version