Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रापर्टी विवाद में भाभी आग से बुरी तरह से झुलसी, ननद ने खाया जहर

Burnt Alive

burnt alive

मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को ननद और भाभी के बीच चल रहा प्रापर्टी का विवाद गहरा गया। भाभी आग (Fire) से बुरी तरह से झुलस गई वहीं ननद ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। बाद में भाभी को टीएमयू में भर्ती कराया गया।

सूचना पाकर मुगलपुरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचकर भी घटना के संदर्भ में जानकारी की। रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे थे।

मुगलपुरा के बरबालान निवासी मोहम्मद जमील ने दो शादियां की थीं। पहली बीवी से फहीम व अन्य बच्चे हैं जबकि दूसरी पत्नी सरवरी से सवा नूर है। फहीम की शादी रेशमा के साथ हुई है। जमील की मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक प्रापर्टी विवाद को लेकर रेशमा और सवा नूर के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।

सोमवार को भी एक बार दोनों के बीच विवाद हुआ। गाली-गलौच के बाद मारपीट भी हुई। फहीम ने आरोप लगाया कि रिश्ते की बहन सवा नूर ने अपनी मां सरवरी के साथ मिलकर पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे रेशमा बुरी तरह से झुलस गई। उसे टीमएयू में भर्ती कराया गया है।

वहीं दूसरी ओर सवा नूर की मां सरवरी ने आरोप लगाया कि फहीम ने जबरन बेटी के मुंह में जहरीला पदार्थ उड़ेल दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर मुगलपुरा थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version