Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राखी की दुहाई देती रही बहन, भाई ने कर दी दुष्कर्म की घटना

रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आ रहा है और बहनें अपने भाइयों की राखी बांधने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन कानपुर में गुरुवार को दुष्कर्म के आरोपी ने जो खुलासा किया वह भाई-बहन के रिश्तों को पूरी तरह से कलंकित करने वाला रहा। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि जिस युवती से दुष्कर्म की घटना किया है वह रिश्ते में बहन लगती है और घटना के दौरान उसने रक्षाबंधन की दुहाई भी दी थी।

चकेरी थाना पुलिस ने रिश्ते में लगने वाली बहन से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दबोच लिया। वह करीब एक माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान जनपद कानपुर देहात के थाना मूसानगर के रहने वाले इम्तियाज के रूप में हुई। अभियुक्त ने बीती छह जुलाई को अपने रिश्ते की बहन को बाबा के एक्सीडेंट की गलत सूचना देकर अपने साथ जाजमऊ की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके उपर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसे जाजमऊ चुंगी के पास गुरुवार को तब पकड़ा जब वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।

Exit mobile version