• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश सरकार में बहन-बेटियां नहीं थी सुरक्षित : ब्रजेश पाठक

Writer D by Writer D
20/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी वर्गों की चिंता की। वहीं विपक्ष सत्ता में रहकर लूट करता रहा।

अपना खजाना भरने के अलावा विपक्ष ने कोई कार्य नहीं किया। 2014 में केन्द्र की सत्ता में आने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं की समस्याओं को दूर करने का संकल्प लिया। वह चाहे धुएं से निजात दिलाने के लिए गैस कनेक्शन हो, आवास हो या फिर शौचालय, आज हमारी सरकार दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

मंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ लेने के साथ ही महिलाओं को आवास देने का संकल्प लिया। आज हमारी सरकार सबको मकान देने का काम कर रही है। गरीबों को मकान मिलने से वह कड़ाके की ठंड और बरसात में बारिश में भी उनका जीवन सहज हुआ है। हमारी सरकार ने उस घर को रौशन करने के लिए प्रदेश में सवा करोड़ निशुल्क बिजली कनेक्शन भी दिया है।

पहले हमारे घर की महिलाएं भोजन पकाने के लिए लकड़ी के चूल्हे का इस्तेमाल करती थीं। उन्हें हम सबके लिए भोजन तैयार करने में एक युद्ध लड़ना पड़ता था। उनकी आंखों की रोशनी चली जाती थी। तमाम अन्य बीमारियां भी उनमें घर कर जाती थीं। मोदी सरकार ने निशुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं। आज उनकी वह समस्या नहीं है। यही वजह है कि जब कोई माताओं, बहनों से पूछता है कि 2022 में किसकी सरकार बनेगी तो वह बिना देरी के भाजपा सरकार बनने की बात कर रही हैं।

अब यूपी में सिर्फ ईद ही नहीं, दिवाली भी रोशन होती है : श्रीकांत शर्मा

पाठक ने कहा कि हमारी सरकार में विकास से किसी भी क्षेत्र को वंचित नहीं रखा गया। बुंदलेखंड में लोगों को हर घर नल योजना के तहत सबको पानी की व्यवस्था कर रही है। गरीब को इलाज कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख का बीमा कवर दिया गया। हमारी सरकार ने गरीबों को निःशुल्क राशन दिया। कोरोना काल में माह में एक नहीं बल्कि दो बार दिया जा रहा है। एक बार केंद्र सरकार और उसके 15 दिन बाद राज्य सरकार राशन दे रही है। इसके साथ उनके रोजगार की भी चिंता की गयी।

मंत्री ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूर दृष्टि ही है जो हर व्यक्ति का अपना बैंक खाता होने पर जोर दिया। आज उन्हीं बैंक खाते में सीधे पैसे भेजे जा रहे हैं। कई लोग पहले इसी मजाक बना रहे थे। अब विपक्ष को भी समझ में आ रहा है।

पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में तो बहू बेटियां तक सुरक्षित नहीं थीं। बहन बेटियों को दिनदहाड़े छेड़ा जा रहा था। बेटियों का स्कूल जाना दूभर हो गया था। पश्चिम उत्तर प्रदेश में तो बड़ी संख्या में परिवार इसी भय से पलायन कर गये थे। 2017 में भाजपा योगी सरकार आने के बाद से ऐसे असमाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की गयी। ऐसे 15 हजार शोहदों को जेल भेजा गया है। आज बहन बेटियां सुरक्षित हैं। बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ का नारा सफल होने का प्रमाण है कि आज लिंगानुपात में बालिकाएं कहीं आगे निकल गयी हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है।

बेटों की पढ़ाई की चिंता की गई तो हमारी सरकार ने बच्चियों को पढ़ाने के लिए कदम उठाया। स्नातक तक की पढ़ाई के लिए हमारी सरकार उन्हें आर्थिक मदद कर रही है। इसके साथ ही अब हमारी बच्चियां 21 साल की उम्र में घर से विदा होंगी।

आजम खान को अखिलेश सरकार में सुपर सीएम कहते है उनके बयानों की आलोचना की। पाठक ने कहा कि आजम खान ने हमारी बहनों के लिए अभद्र टिप्पणी की। उनकी सरकार में खनन मंत्री रहे प्रजापति के खिलाफ हमारी सरकार ने कार्रवाई की। जेल में ठूसा। वह आज तक जेल में हैं। उन्हें आजीवन जेल की सजा हो गयी है। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और सहप्रभारी हिमांशु दुबे मौजूद रहे।

Tags: Brijesh PathakLucknow NewsUP Assembly Election 2022up election 2022up news
Previous Post

ये Aadhar Card अब नहीं आएगा कोई काम, UIDAI ने इसे बताया बेकार

Next Post

तीन आंख और दो नाक के साथ जन्मी बछिया, ग्रामीणों ने भगवान मानकर शुरू की पूजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
Next Post

तीन आंख और दो नाक के साथ जन्मी बछिया, ग्रामीणों ने भगवान मानकर शुरू की पूजा

यह भी पढ़ें

arrested

कैबिनेट मंत्री के करीबी के होटल पर छापेमारी, चोरी के डीजल सहित 17 गिरफ्तार

08/09/2021
गूगल स्मार्टफोन pixel 4a pixel 5

जाने गूगल के स्मार्टफोन pixel 4a और pixel 5 के फीचर्स और दाम

04/08/2020
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने यूपी में महिला सुरक्षा की बेहतरी के लिए राज्यपाल से संज्ञान लेने का किया आग्रह

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version