Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मछली मारने को लेकर हुए विवाद में छह गिरफ्तार

Arrested

arrested

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में गुरुवार को मछली (Fishing) मारने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से छह लोगों को गिरफ्तार (arrested) किया है।

गुरुवार सुबह गांव में तालाब में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर लायी।

थाने पर पहुंचते हीं दोनों पक्ष फिर आपस में विवाद करने लगे, जिस पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार (arrested) किया।

इनमें प्रथम पक्ष से उक्त गांव निवासी रोहित गौतम, विजय कुमार, नीरज कुमार व द्वितीय पक्ष से सदा राम बिन्द, अतुल बिन्द व ध्रुव राज बिन्द शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपितोंं के विरुद्ध सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

Exit mobile version