• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर कांड:  दो दलित बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी
0
accused arrested

Lakhimpur case: 6 accused arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी। बुधवार की रात दो दलित बहनों की रेप के बाद हत्या (Murder after rape) कर दी गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं एसपी खीरी ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मामले में छह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस ने रात में ही ताबड़तोड़ दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। जिसमें एक को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है। पुलिस ने छोटू, सुहैल, जुनैद, करिमुद्दीन, हफिजुल्लाह को अरेस्ट किया है।

मामले में गुरुवार की सुबह एसपी संजीव सुमन और डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि निघासन थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो दलित बहनों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर दी गई है। उनके शव को दुपट्टे के माध्यम से पेड़ की डाल से लटका दिया गया था। मामले में रात 1:30 बजे मां की तहरीर पर धारा 302, 323, 452, 376 और पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

घटना में आरोपी छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक को मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पैर में गोली लगी है। वहीं दोनों ही बहनों का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पीएम देखने के लिए परिवार के लोग भी मौजूद रहेंगे।

क्या है पूरा मामला?

मामला लखीमपुर के निघासन थाना इलाके के तमोलीन पुरवा गांव का है। यहां दो सगी बहनों के शव एक खेत में पेड़ पर लटके मिले थे। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, बलात्कार (376), हत्या (302) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले में सभी 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Tags: crime newslakhimpur caseup news
Previous Post

रामलला का दर्शन करेंगे सीएम एकनाथ शिंदे, काशी विश्वनाथ के दरबार में लगेंगे हाजिरी

Next Post

अचानक रायबरेली पहुंचे एके शर्मा, अधिकारियों की लगाई फटकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

30/04/2026
women's reservation protest
Main Slider

विधान सत्र से पहले प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी गर्मी

30/04/2026
Murder
Main Slider

रोड रेज का खौफनाक अंजाम! पूर्व MLC के भांजे की गोली मारकर हत्या

30/04/2026
ICSE, ISC Result
Main Slider

ICSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें नतीजे

30/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Next Post
AK Sharma

अचानक रायबरेली पहुंचे एके शर्मा, अधिकारियों की लगाई फटकार

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने कहा योगी सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं

20/04/2021
भारत चीन गतिरोध

रक्षा मंत्रालय : मई में चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में की थी घुसपैठ

06/08/2020
पत्रकार राजीव शर्मा

दिल्ली पुलिस ने ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत फ्रीलांस पत्रकार को किया गिरफ्तार

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version