Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

काशी में गंगा तट पर शुरू हुआ छह दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव

mahashivratri mahotsav

mahashivratri mahotsav

उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, एवं प्रोटोकॉल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने गुरुवार को यहां छह दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन किया।

उन्होंने राजघाट पर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे के बीच महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि 16 मार्च तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। वाराणसी की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिनमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बनारस घराने के कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

महाशिवरात्रि महोत्सव पर्व के पहले दिन गुरुवार को गणेश मिश्र का शास्त्रीय गायन, पदमभूषण पंडित राजन-साजन मिश्र का शास्त्रीय गायन, हरिप्रसाद का बांसुरी वादन, माया कुलश्रेष्ठ का कत्थक तथा अंजली पाठक का गायन का भव्य आयोजन हुआ। उद्धाटन के अवसर पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्रा, पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

साइकिल रैली जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने की कोशिश को रोकने के लिए है शांतिपूर्ण आंदोलन

डॉ तिवारी ने बताया कि शाम छह से रात 10 बजे तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 12 मार्च शुक्रवार को कवि सम्मेलन में सुनील जोगी एवं अन्य कवि लोगों का मनोरंजन करेंगे। नीरज मिश्र का सितार वादन, शुभम केसरी का कत्थक तथा राकेश तिवारी का गायन कार्यक्रम भी होंगे। 13 मार्च को कैलाश खेर का गायन होगा। इसके अलावा अमलेश शुक्ल एवं मधुमिता भट्टाचार्य के गायन एवं अतुल शंकर का बांसुरी वादन के कार्यक्रम रखे गये हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि 14 मार्च को राजेंद्र प्रसन्ना का बांसुरी वादन, शिवानी शुक्ला का कत्थक, सुनिधि पाठक का गायन, गणेश पाठक का गायन, जय पांडेय का गायन तथा देवाशीष डे का शास्त्रीय गायन होगा। 15 मार्च को पद्मश्री सोमा घोष का शास्त्रीय गायन के अलावा सुनंदा शर्मा का गायन, शुभ महाराज का तबला वादक, सौरव-गौरव मिश्र का कत्थक, सुजीत तिवारी का गायन तथा माता प्रसाद एवं शिवशंकर का कत्थक लोगों के मनोरंज के मुख्य केंद्र होंगे।

महाशिवरात्री पर गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक

उन्होंने बताया कि अंतिम दिन 16 मार्च को पद्मश्री मालिनी अवस्थी का लोक गायन होगा। इसके साथ ही राहुल-रोहित मिश्र अपने शास्त्रीय गायन, सुखदेव मिश्र वादन, विशाल कृष्णा कत्थक तथा मुन्नालाल यादव अपने बिरहा गायन कला से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

डा तिवारी ने बताया कि आज से 13 मार्च तक वाराणसी में ‘फैम टूअर’ का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों एवं प्रमुख स्थलों के टूर ऑपरेटरों के शामिल होने की संभावना है। प्रतिभागियों को वाराणसी के विकास कार्यों एवं यहां के आकर्षण से परिचित कराया जाएगा ताकि वे अपने यहां के पर्यटकों को इससे अवगत करा सकें। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पर्यटकों को वाराणसी बुलाने तथा यहां ठहरकर कैथी स्थित मारकंडेय महादेव, शूलटंकेश्वर, रामेश्वरम, काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर, मानमहल घाट सहित गंगा के घाटों, बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल सहित सारनाथ के ‘लाइट एंड साउंड शो’ देखा है।

Exit mobile version