Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिलेंडर फटने से लगी आग में छह घर राख़, एक बालक की मौत

मऊ। जनपद के पड़ेरूआ गांव में शनिवार दोपहर में मड़ई (कच्चा मकान) में लगी आग (Fire) ने इतना विकराल रूप धारण किया कि एक बच्चे की मौत (Death) हो गई। वहीं छह परिवारों का आशियाना राख हो गया। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया। घटना की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मी आग से हुए नुकसान का रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं।

बताया गया है कि गांव के गुल्लू, गुफ्तार, झिनक, बबलू के घरों को अचानक आग ने अपनी चपेट में ले लिया। वहीं घर में रखे समान और कपड़े अनाज सहित भारी नुकसान हुआ है। इसराइल के घर में 2 दिन बाद बेटी की शहनाई बजनी थी। बेटी की शादी के लिए जुटाए गए सारे सामान भी आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गए।

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत ब्लाक के ग्राम पडेरूवा में अज्ञात कारणों से दोपहर में एक मकान जल गया। आग इतनी तेज थी कि पास में ही मकान में रखा एक सिलेंडर भी फट गया, जिससे आसपास के तीन मकान भी जल गए। तीव्र गति से चल रही हवा ने इस आग को और विकराल रूप धारण करा दिया। जिसके कारण समीप के नट बस्ती के तीन मकान जल गए। जिसमें 8 वर्षीय बालक इरफान पुत्र इसराइल भी जलकर मर गया। इन तीनों मकानों के घर में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए।

सीएम योगी का खौफ, पांच शराब माफियाओं ने किया सरेंडर, बोले- अब कभी नहीं बनाएंगे शराब

महिलाओं का कहना है कि घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए। घरों में भीषण आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है, लेकिन घर में रखा सिलेंडर आग लगने से ब्लास्ट हो गया। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे विधायक राजेंद्र कुमार राम ने कहा कि घर में 3 दिन बाद बहन की शहनाई थी और आज घर में शादी के लिए रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने से उसके भाई की मौत हो गई। गांव में आधा दर्जन मकान जलकर राख हो गए हैं। उन्होंने इस घटना पर सरकार से मांग की है कि आग से हुए नुकसान के बाद आवास, भोजन व प्रभावितों को मदद की व्यवस्था की जाए।

मैके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अज्ञात कारणों से आग लगी है। करीब 5 से 6 घर आग की चपेट में आए हैं और सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। एक की मौत हो गई है। उन्होंने लेखपाल, कानूनगो सहित गांव प्रधान को पूरे परिवार को आर्थिक रूप से सहायता और भोजन का प्रबंध किया जाए। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version