Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जींस रंगाई की छह अवैध फैक्ट्री सील, संचालक फरार

A family troubled by land dispute attempted suicide

A family troubled by land dispute attempted suicide

बागपत के पुराना कस्बा में अफसरों ने गुरुवार को छापामारी कर जींस रंगाई की छह अवैध फैक्ट्री को सीज किया। टीम के पहुंचे से पहले ही फैक्ट्री संचालक वहां से फरार हो गए।

बागपत के पुराना कस्बा में बड़े स्तर पर जींस रंगाई की अवैध फैक्ट्रियां चल रही है। इससे फैल रहे प्रदूषण के कारण लोग बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। फैक्ट्रियों से निजात दिलाने के लिए लोगों ने अफसरों से शिकायत की।

इस पर संज्ञान लेते हुए बागपत एसडीएम अनुभव सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार प्रसून कश्यप, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ललित आर्य, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता प्रखर कुमार, ऊर्जा निगम के जेई गणेश प्रसाद, कोतवाली एसआइ अरविंद चौहान व पुलिसकर्मियों ने फैक्ट्रियों पर छापामारी की। इससे अफरा-तफरी मच गई।

सहायक पर्यावरण अभियंता प्रखर कुमार का कहना है कि राजू, साजिद, अमित, लाला समंदी, शमशाद व गय्यूर की छह फैक्ट्रियों पर छापामारी की गई है। कर्मचारी भी फैक्ट्री संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इन सभी फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है।

फैक्ट्री संचालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। छापामारी अभियान जारी रहेगा। इस तरह की अवैध फैक्ट्री का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।

Exit mobile version