Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार विधान परिषद में भाजपा और जदयू के छह-छह सदस्य मनोनीत

बिहार विधान परिषद

बिहार विधान परिषद

पटना। बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से 12 सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार विधान परिषद में रिक्त 12 सीटों को भरने के लिए राज्यपाल ने 12 सदस्यों का मनोनयन किया है। इनमें से छह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और छह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सदस्य हैं।

राजस्थान विधानसभा में फोन टैपिंग का मामला उठा, सीबीआई जांच की मांग

मनोनीत किए गए सदस्यों में से भाजपा के जनक राम, प्रो. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह शामिल हैं। वहीं जदयू से अशोक चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, प्रो. रामवचन राय, जय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ और संजय सिंह का मनोनयन किया गया है।

बता दें कि मनोनीत सदस्यों में से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रही राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का अभी हाल ही में जदयू में विलय हुआ है।

Exit mobile version