Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘हवा में झूलते रेस्टोरेंट’ में आई तकनीकी खराबी, 120 फीट की ऊंचाई पर पर्यटकों की अटकी सांस

Sky Dining Restaurant

Sky Dining Restaurant

केरल के इडुक्की जिले में ‘हवा में झूलते रेस्टोरेंट’ (Sky Dining Restaurant) में अटक गई। इसका एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब डेढ़ घंटे तक सभी लोग हवा में लटक रहे। इस दौरान बड़ी ही मुश्किलों से उनका रेस्क्यू कर जान बचाई गई।

इडुक्की के अनाचल इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्काई-डाइनिंग सेटअप में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण क्रेन हवा में ही रुक गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति पैदा हो गई। स्टाफ सहित 16 लोगों के हवा में लटकने की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को दी गई। जानकारी होते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे तक सभी पर्यटक हवा में लटक रहे।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, शुक्रवार को क्रेन के फ्यूज में आई तकनीकी खराबी के कारण ऑपरेटर पर्यटक को ले जा रहे प्लेटफॉर्म को नीचे नहीं उतार पाया। पर्यटक लगभग डेढ़ घंटे तक हवा में ही रहे। इसके बाद मुन्नार की फायर बिग्रेड और पुलिस टीम को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने रस्सियों की मदद से स्काई-डाइनिंग प्लेटफॉर्म पर फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू कर उन्हें नीचे उतारा। इस दौरान पर्यटक काफी घबरा गए थे।

‘हवा में झूलता’ (Sky Dining Restaurant) रेस्टोरेंट

दरअसल, ‘हवा में झूलते’ रेस्टोरेंट (Sky Dining Restaurant) की शुरुआत कुछ महीनों पहले ही हुई थी। इस प्लेटफार्म में एक साथ करीब 16 लोग बैठ सकते हैं। यह क्रेन की मदद से करीब 120 फीट की ऊंचाई पर जाता है, जहां पर्यटक खूबसूरत नजरों का आनंद लेते हुए खाना खाते हैं।

घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हवा में फंसे लोग नजर आ रहे हैं। इस घटना ने एडवंचर टूरिज्म के नाम पर किए जा रहे स्टंट और उससे जुड़ी सावधानियों की पोल खोलकर रख दी है।

Exit mobile version