• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साकेत कॉलेज में लगे ‘आजादी’ के नारे, प्रिंसिपल ने दर्ज कराया देशद्रोह का केस

Writer D by Writer D
28/12/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
Saket Degree College

Saket Degree College

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत कॉलेज में ‘आजादी’ के नारे लगे हैं। इस मामले में प्राचार्य ने 18 दिसंबर को आंदोलनकारी छात्रों में से छह के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। विवेचना के बाद पुलिस ने देशद्रोह की धारा 124A भी जोड़ दी। छात्रों ने छात्र संघ चुनाव की तारीखों की घोषणा में हो रही देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

दरअसल, छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर बीते 13 दिसंबर को साकेत कॉलेज के कुछ छात्रों ने बेमियादी धरना शुरू किया था। तीन दिनों तक चले इस प्रदर्शन के बाद कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से बात की और एक समिति का गठन करने का आश्वासन दिया। कहा गया कि यह समिति 28 दिसंबर को चुनाव की अनुशंसा देगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर चुनाव का निर्णय लिया जाएगा। जिस पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। लेकिन इसके अगले दिन 18 दिसंबर से 4 जनवरी तक के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई।

महाराष्ट्र पुलिस जल्द जारी करेगी 5295 कांस्टेबल की भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल

इससे छात्र फिर भड़क गए। नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस से भी झड़प हुई। वहीं, कुछ छात्र कॉलेज के छत पर चढ़ गए और चुनाव की तारीख घोषित न करने पर कूदने की धमकी दी थी। जिला प्रशासन और कॉलेज प्रशासन के साथ वार्ता के बाद 28 दिसंबर को चुनाव पर निर्णय लेने का भरोसा दिया।

इस बीच प्राचार्य डॉक्टर नर्वदेश्वर पांडे ने अयोध्या कोतवाली में छह छात्रों के खिलाफ तहरीर दे दी। प्राचार्य ने तहरीर में आंदोलन कारी छात्रों सुमित तिवारी, शेष नारायण पांडेय, इमरान हाशमी, सात्विक पांडे, मोहित यादव, मनोज मिश्र आदि पर ‘लेकर रहेंगे आजादी’ जैसे नारों के साथ कालेज का गेट बंद कर छात्र छात्राओं और प्रोफेसर के साथ अभद्र व्यवहार करने, कॉलेज के बैनर व संपत्ति जलाने, चौकीदार के घर का ताला तोड़ कर अराजकता कायम करने का आरोप लगाया है। जिसपर 18 दिसंबर को ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बाद में देशद्रोह की भी धारा 124A भी जोड़ दी गई।

अन्ना हजारे ने दी ‘अंतिम प्रदर्शन’ की चेतावनी, कहा- सरकार पर अब कोई विश्वास नहीं

साकेत कॉलेज प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव की तारीख 10 फरवरी घोषित कर दी है। छात्रों का आंदोलन इसी के साथ खत्म हो गया है। पुलिस का कहना है कि जिन छात्रों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, उनकी जांच चल रही है।

Tags: ayodhya newscrime newsSaket Degree CollegeSlogans in Saket Degree CollegeStudents Movement in Saket Collegeup newsसाकेत कॉलेज में छात्रों का आंदोलनसाकेत डिग्री कॉलेज में नारेबाजी
Previous Post

महाराष्ट्र पुलिस जल्द जारी करेगी 5295 कांस्टेबल की भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल

Next Post

लखनऊ: प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

क्राइम

28 किन्नरों ने पिया फिनाइल, सामूहिक सुसाइड की कोशिश से मचा हड़कंप

16/10/2025
Uttar Pradesh CM Yogi enters the electoral fray
Main Slider

विकास को बाधित करने के लिए राजद-कांग्रेस ने शुरू की ‘बुरके’ की शरारतः योगी

16/10/2025
BJP releases list of 40 star campaigners
Main Slider

Bihar Elections: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, CM योगी समेत ये नाम हैं शामिल

16/10/2025
Punjab DIG Harcharan Bhullar arrested while taking bribe
Main Slider

करप्शन पर सीबीआई का वार! पंजाब के DIG हरचरण भुल्लर रिश्वत लेते गिरफ्तार

16/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किए संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के अंतिम दर्शन, अर्पित की श्रद्धांजलि

16/10/2025
Next Post
massive fire in ferry

लखनऊ: प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Vat Savitri

वट सावित्री पूजा के दौरान वृक्ष में लगी आग, सुहागिनों में मची अफरा-तफरी

19/05/2023
akhilesh yadav

हवा में उड़ने वाली पार्टी है भाजपा, उसे जमीनी हालात का अंदाज नहीं : अखिलेश

13/05/2021
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने की नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की तारीफ, कही ये बात

18/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version