Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आपका छोटा सा घर बन सकता हैं बड़ा, इन टिप्‍स को करें फॉलो

House

Beautiful Homes

घर (House) छोटा हो या बड़ा हर कोई अपने तरीके से सजाना पसंद करता है। कुछ लोग तरह-तरह के शोपीस से सजावटी सामान लेकर अपने घर को नया लुक देते हैं।

लेकिन अगर घर (House) छोटा है तो अक्सर घर की महिलाएं उसे सजाते वक्त कंफ्यूज हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे डेकोरेशन आइडियाज बता रहे हैं, जिससे आप अपने छोटे से घर को बड़ा बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

 

 

>> अगर आपका घर छोटा है तो उसे हमेशा हल्के रंगों में रंगवाएं, इससे घर की दीवारें लंबी और चौड़ी दिखेंगी।

>> छोटे से घर में ज्यादा फर्नीचर रखने की बजाय आप रंग-बिरंगी कुर्सियों से अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं।

>> घर को खुला रखने के लिए रंग-बिरंगे पर्दों का प्रयोग करें। आप अपने घर को डार्क कलर के पर्दों से सजा सकती हैं।

>> घर में फर्नीचर कम रखें और साफ-सफाई भी रखें इससे आपका घर भी काफी खूबसूरत नजर आएगा।

>> आप भी इस तरह के फूलदान को अलग-अलग कोनों में रखकर अपने छोटे से घर की शोभा बढ़ा सकते हैं।

>> आप घर की दीवारों पर सजावटी सामान लगा सकते हैं।

>> आप अपने छोटे से घर को अनोखे और कूल डेकोर बल्ब से रोशन कर सकते हैं। तेज रोशनी घर को चमकदार और बड़ा बनाएगी।

 

 

>> आप डिजाइनर शीशों से अपने घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। घर में शीशा ऐसी जगह लगाएं जहां से सूरज की रोशनी और रोशनी अलग-अलग दिशाओं में जा सके।

Exit mobile version