Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तीन किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

arrested

arrested

देवरिया। महुआडीह पुलिस ने 03 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा (Ganja) के साथ आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार (Smuggler arrested) कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष महुआडीह विपिन मलिक ने बताया कि करय तिरहा के पास से एक व्यक्ति से 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम पता तबरेज पुत्र शमसूल अंसारी गाँव सकरापार थाना कोतवाली जनपद देवरिया बताया। उन्होंने बताया कि विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

Exit mobile version