Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पश्चिम विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी, तो इन राज्यों में हो सकती है बारिश

पहाड़ों पर बर्फबारी Snowfall in the mountains

पहाड़ों पर बर्फबारी

नई दिल्ली। उत्तर भारत को ठंड के प्रकोप से आने वाले दिनों में भी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश में मौसम फिर बिगड़ सकता है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। कोहरे का कहर भी देखने को मिलेगा।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 27-28 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में 29-31 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में पंजाब में ठंड बढ़ने वाली है।

इस्लाम में जान की हिफाजत को सबसे अहम: फरंगी महली

विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति देखी गई है। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। हाल के दिनों में मैदानी इलाकों में ठंड के साथ कोहरे का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है।

 

Exit mobile version