Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, यूपी में बढ़ी ठिठुरन, जानें मौसम का हाल

लखनऊ। उत्तराखंड की पहाड़ियों में हो रही बर्फबारी का असर यूपी के इलाकों में भी दिखने लगा है। उत्तराखंड के जोशीमठ में बर्फबारी हुई है। हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में ठिठुरन बढ़ने लगी है। प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक वहीं राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आगरा में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बरेली में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्नाव में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उन्नाव में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सपा विधायक सुभाष पासी ने छोड़ी साइकिल की सवारी, आज थामेंगे कमल का साथ

गौरतलब है कि सोमवार को बद्रीनाथ धाम में भी बर्फबारी हुई है। बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। बद्रीनाथ के अलावा जोशीमठ में भी बर्फबारी हुई।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। सूबे में सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से यहां ठंड में बढ़ोतरी होगी। साथ ही मौसम विभाग यूपी में इस साल कड़ाके की ठंड का अनुमान जता चुका है। मौसम विभाग ने कहा है कि ला लीना तूफान की वजह से इस बार यूपी में जबरदस्त ठंड होगी।

Exit mobile version